विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महिला ने युवक से मांगे 30 लाख, न देने पर रेप के मुकदमे में फंसाने की दी धमकी; बोली- 'तेरी शादी भी नहीं होने दूंगी'

By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 19 Mar 2026 05:26 PM (IST)

Saharanpur News : एक युवक का आरोप है कि एक महिला ने 30 लाख रुपये की मांग की। रुपये न ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. महिला ने युवक से मकान बनाने के लिए 30 लाख रुपये मांगे।

  2. युवक ने उत्पीड़न से परेशान होकर महिला के खिलाफ दी तहरीर।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। परिचित महिला ने युवक से मकान बनाने के लिए 30 लाख रुपये की मांग की। जब युवक ने इतने रुपये देने में असमर्थता जताई तो आरोपित महिला ने उसे दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। युवक ने उत्पीड़न से परेशान होकर आरोपित महिला के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना सदर बाजार क्षेत्र के शिवाजी नगर निवासी विशाल सैनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पिता का स्वर्गवास हो चुका है। वह अपने गुजारे के लिए प्रोविजन स्टोर चलाता है। युवक का कहना है कि आरोपित महिला पहले उसके मुहल्ले में रहती थी। अब वह एक गांव में रह रही है।

विशाल का आरोप है एक फरवरी को महिला उसके पास आई और मकान बनाने के लिए 30 लाख रुपये मांगे। विशाल ने उसे मना किया तो महिला ने उसे धमकी दी कि वह उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा लिखवाएगी और जान से मारने की धमकी भी दी। कहा कि वह उसकी शादी भी नहीं होने देगी।

यह भी पढ़ें- दहेज को लेकर टूटा रिश्ता जोड़ने के लिए दारोगा भर्ती परीक्षा देने आई युवती पूर्व मंगेतर के साथ फरार

महिला ने धमकी दी कि अगले सप्ताह तक उसे 30 लाख रुपये चाहिए। विशाल का आरोप कि उत्पीड़न से तंग आकर उसने एसएसपी व थाने में शिकायत दी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद युवक ने कोर्ट की शरण ली। थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक कपिल देव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- जरा सी बात पर अपने ही बन गए युवक के दुश्मन, भाई और भतीजे ने लोहे की रॉड से मौत के घाट उतारा