विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गृह मंत्रालय और मेटा की रिपोर्ट पर एक्शन, चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने के मामले में 23 साल के युवक के खिलाफ FIR

By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 07 Nov 2026 12:32 PM (IST)

Saharanpur News: गृह मंत्रालय के साइबर टिपलाइन पोर्टल और मेटा से मिली रिपोर्ट के आधार पर सहारनपुर की नागल पुलिस ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. सूचना के बाद सहारनपुर पुलिस ने की कार्रवाई।

  2. आरोपित गांव पहाड़पुर थाना नागल का है निवासी।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। सोशल मीडिया पर बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री अपलोड करने के आरोप में नागल थाना पुलिस ने गांव पहाड़पुर निवासी एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गृह मंत्रालय के साइबर टिपलाइन पोर्टल पर मिली रिपोर्ट और मेटा से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने जांच की। जांच में युवक का नाम सामने आने के बाद छह नवंबर को उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।

नागल थाना प्रभारी राधे श्याम यादव ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के साइबर पुलिस पोर्टल एनसीएमईसी के माध्यम से साइबर टिपलाइन नंबर पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित फोटो और वीडियो अपलोड किए जाने की सूचना मिली थी।

इस रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए साइबर टिपलाइन के नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक नगर ने आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना नागल को पत्र भेजा था साइबर टिपलाइन रिपोर्ट की जांच के दौरान मेटा से प्राप्त जानकारी में पहाड़पुर निवासी हसीन का नाम संदिग्ध के रूप में सामने आया।

रिपोर्ट में संबंधित मोबाइल नंबर के धारक का विवरण भी उपलब्ध कराया गया था। इसके बाद उपनिरीक्षक संजय राणा ने मामले की जांच की। मोबाइल नंबर की पड़ताल में उसकी पहचान हसीन निवासी पहाड़पुर, थाना नागल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, युवक की उम्र करीब 23 वर्ष है और वह गांव में ही रह रहा है।

एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि पुलिस जांच में साइबर टिपलाइन रिपोर्ट और मेटा से मिली जानकारी के आधार पर युवक पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित वीडियो अपलोड करने का आरोप सामने आया। इसके बाद उपनिरीक्षक संजय राणा ने छह नवंबर को थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पमुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।