मां शाकुंभरी देवी न्यू आवासीय योजना: सहारनपुर में प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन करना होगा आवदेन
सहारनपुर विकास प्राधिकरण मां शाकुंभरी देवी न्यू आवासीय योजना के दूसरे चरण में प्लॉटों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 दिन बाद शुरू करेगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
दूसरे चरण के प्लॉटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।
मां शाकुंभरी देवी न्यू आवासीय योजना का विस्तार।
सहारनपुर में 1436 प्लॉटों वाली टाउनशिप विकसित।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। शहर में अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। मां शाकुंभरी देवी न्यू आवासीय योजना के पहले चरण में प्लॉटों का आवंटन होने के बाद अब सहारनपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) दूसरे चरण की तैयारी में जुट गया है।
करीब 15 दिन बाद दूसरे चरण में प्लॉट खरीदने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। इससे उन लोगों को एक और अवसर मिलेगा, जो पहले चरण में किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे। प्राधिकरण ने दूसरे चरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सहारनपुर विकास प्राधिकरण का चुनहेटी गांव के पास 52.9751 हेक्टेयर में टाउनशिप तैयार कर रहा है। करीब 200 करोड़ की लागत से विकसित होने वाली टाउनशिप में 1436 प्लॉट होंगे। टाउनशिप में 24, 12 और नौ मीटर चौड़ी सड़कें बनेगी। इसके अलावा सोलर एनर्जी और इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, पानी, बिजली और गैस पाइपलाइन की भी सप्लाई दी जाएगी।
खेल मैदान, कम्युनिटी सेंटर, स्कूल और अस्पताल की सुविधा भी होगी। पहले फेज में 513 प्लॉटों का आवंटन किया जा चुका है। अब अधिकारी दूसरे फेज में प्लॉट बेचने की तैयारी में जुटे है।
एसडीए के अधिकारियों का कहना है कि पंद्रह दिन बाद दूसरे फेज में प्लॉट सेल किए जाएंगे। इसके लिए आनलाइन आवेदन की तिथि घोषित की जाएगी। ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या न हो सके।
यह भी पढ़ें- बिना पंजीकरण प्लॉट व फ्लैट बेचा तो खैर नहीं, फरीदाबाद की SRS रियल एस्टेट पर HAREA की कार्रवाई; खरीदारों को को चेतावनी
यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में कताई मिल की जमीन पर होगी कमर्शियल प्लॉटिंग, जिले के युवाओं को मिलेगा रोजगार का लाभ
