सहारनपुर में विवाहिता से मिलने पहुंचे प्रेमी को उल्टा लटकाकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस
सहारनपुर के कासमपुर गांव में एक विवाहिता से मिलने पहुंचे शादीशुदा प्रेमी को महिला के ससुराल वालों ने उल्टा लटकाकर ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
HighLights
विवाहिता से मिलने आए प्रेमी को ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा।
प्रेमी को रस्सी से बांधकर उल्टा लटकाया गया, वीडियो इंटरनेट पर वायरल।
पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। विवाहिता से मिलने पहुंचे शादीशुदा प्रेमी को महिला के ससुराल वालों ने रस्सी से बांधकर उल्टा लटकाकर खूब पीटा। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। हालांकि, तहरीर नहीं दी गई है। घटना नौ सितंबर की रात की बताई जा रही है। युवक गांव कासमपुर में महिला से मिलने पहुंचा था।
इसी दौरान महिला के ससुरालीजनों को भनक लग गई। आरोप है कि उन्होंने प्रेमी को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। प्रसारित वीडियो में एक युवक रस्सी के सहारे उल्टा लटका दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास कुछ लोग मौजूद नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि युवक के देर रात तक घर नहीं लौटने पर स्वजन उसकी तलाश में निकले। वहीं इस वीडियो के साथ एक अन्य वीडियो भी प्रसारित हो रहा है, जिसमें कुछ लोग रुपये गिनते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद मामले में कथित लेनदेन को लेकर भी दावा किया जा रहा है।
चर्चा है कि युवक को छोड़ने और विवाद खत्म करने के बदले करीब पांच लाख रुपये की मांग की गई। इसमें तीन लाख रुपये युवती के स्वजन और दो लाख रुपये बिचौलियों के जरिये लिए जाने की बात कही जा रही है। दोनों पक्ष मुस्लिम हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष को बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
