विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर रेलवे स्टेशन से 154 ट्रेनों के संचालन के बाद भी राहत नहीं, 19 स्पेशल ट्रेन नाकाफी; लंबी वेटिंग लिस्ट बरकरार  

By Ajay Saxena Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 05 Nov 2026 05:53 PM (IST)

त्योहारी सीजन में सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ है, बावजूद इसके कि 19 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. त्योहारी सीजन में सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़।

  2. नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग, कुछ में 'नो-रूम' की स्थिति।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। त्योहारी सीजन में जहां बड़ी संख्या में नियमित ट्रेने तमाम मार्गों पर ठसाठस दौड़ रही है, वहीं रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 19 स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया हुआ है। इसके बावजूद ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही, कुछ ट्रेनों में नो-रूम व बाकी में लंबी वेटिंग के कारण मारामारी मचने से सफर मुश्किल हो गया है।

सहारनपुर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन विभिन्न मार्गों पर 154 ट्रेनों का संचालन किया जाता है, जिसमें 70 से 75 प्रतिशत लंबी दूरी की पूर्वांचल, बिहार व बंगाल मार्ग की है। त्योहारों पर यात्रियों की निरंतर बढ़ रही संख्या के मद्देनजर रेलवे ने गत माह से ही 19 स्पेशल ट्रेने संचालित कर दी थी। नियमित व बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर भी यात्रियों की भीड़ के आगे ट्रेनें नाकाफी साबित हो रही है तथा सफर को लोग मारे मारे भटक रहे है तथा मार्ग नहीं सूझ रहा है।

ये संचालित हो रही स्पेशल ट्रेन इन तारीखों तक चलेंगी

  • गाड़ी संख्या 04536 व 04535 चंडीगढ़–बरौनी–चंडीगढ़ एक्सप्रेस का संचालन 27 नवंबर तक होगा।
  • 04228 व 04227 चंडीगढ़-वाराणसी–चंडीगढ़ एक्सप्रेस का संचालन 30 नवंबर तक
  • 05302 व 05301 अम्बाला छावनी–मऊ–अम्बाला एक्सप्रेस का 27 नवंबर तक
  • 04222 व 04221 बठिंडा–वाराणसी-बठिंडा एक्सप्रेस का 23 नवंबर तक
  • 04512 व 04511 चंडीगढ़–पटना–चंडीगढ़ एक्सप्रेस का 26 नवंबर तक
  • 04616 व 04615 फिरोजपुर–पटना-फिरोजपुर एक्सप्रेस का 25 नवंबर तक
  • 05736 व 05735 अमृतसर–कटिहार–अमृतसर एक्सप्रेस का 27 नवंबर तक
  • 04812 व 04811 हरिद्वार–बाड़मेर-हरिद्वार एक्सप्रेस का 30 नवंबर तक
  • 05194 व 05193 छपरा–पठानकोट–छपरा एक्सप्रेस का 25 नवंबर तक
  • 04624 व 04623 अमृतसर–कोलकाता–अमृतसर एक्सप्रेस का 25 नवंबर तक
  • 04668 व 04667 अमृतसर–बरौनी–अमृतसर एक्सप्रेस का 29 नवंबर तक
  • 04604 व 04603 वैष्णो देवी कटड़ा–वाराणसी– वैष्णो देवी का 29 नवंबर तक
  • 04610 व 04609 जम्मूतवी–वाराणसी–जम्मूतवी एक्सप्रेस का 26 नवंबर तक
  • 05006 व 05005 जालंधर–बढ़नी–जालंधर एक्सप्रेस का 26 नवंबर तक
  • 04634 व 04633 फिरोजपुर–पूर्णिया–फिरोजपुर एक्सप्रेस का 26 नवंबर तक
  • 04652 व 04651 अमृतसर–जयनगर–अमृतसर एक्सप्रेस का 29 नवंबर तक
  • 04638 व 04637 अमृतसर–छपरा–अमृतसर एक्सप्रेस का 30 नवंबर तक
  • 04640 व 04639 छेहरटा–मुजफ्फरपुर–छेहरटा एक्सप्रेस का 30 नवंबर तक
  • 01904 व 01903 उधमपुर–आगरा कैंट-उधमपुर एक्सप्रेस का 30 नवंबर तक संचालन किया जायेगा।

इन्होंने कहा

उत्तर रेलवे व अंबाला रेल मण्डल द्वारा त्योहारों पर विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है, जिससे यात्रियों को यात्रा की अतिरिक्त सुविधा मिल रही है। इन ट्रेनों से यात्रा के अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलने के अलावा नियमित ट्रेनों में भीड़ को नियंत्रित करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
-यशनजीत सिंह, सीनियर डीसीएम अंबाला रेल मंडल।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।