'मेरा बड़ा बेटा चार जिलों का अपराधी है', सहारनपुर में हाथ में बैनर लेकर SSP दफ्तर पहुंचा पिता
सहारनपुर में एक बुजुर्ग पिता ने एसएसपी से मिलकर अपने बड़े बेटे पर चार जिलों में करोड़ों की ठगी और ...और पढ़ें

HighLights
बुजुर्ग पिता ने बेटे पर करोड़ों की ठगी का आरोप लगाया।
बेटे ने वृद्धाश्रम की जमीन हड़पी, हत्या का भी प्रयास किया।
एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए, कार्रवाई की मांग।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। मेरा बड़ा बेटा चार जिलों का अपराधी है। उसने करोड़ों रुपये की ठगी करने के साथ ही वृद्धाश्रम की जमीन भी हड़प ली है। बुजुर्ग ने बेटे पर पत्नी की हत्या कराने व खुद को धीमा जहर देकर मारने का प्रयास भी किया। पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। बेहट के गांव मिरगपुर पांजूवाला निवासी हुकुमचंद शुक्रवार को हाथ में अजीबो-गरीब बैनर लिए एसएसपी आफिस पहुंचे।
बैनर पर लिखा हुआ था कि मेरा बेटा चार जिलों का अपराधी है।एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में उन्होंने अपने बड़े बेटे अशोक, उसकी पत्नी संगीता और बेटे भारत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। बुजुर्ग का कहना है कि वह मूल रूप से ग्राम तितरवाड़ा का रहने वाला है। वर्ष 2001 में ग्राम मिरगपुरपान्जूवाला स्थित खसरा नंबर छह और सात की करीब 13 बीघा जमीन पर वृद्धाश्रम बनवाया था।
इसका उद्देश्य गरीब और असहाय बुजुर्गों की निशुल्क सेवा करना था। शिकायत के अनुसार वर्ष 2001 से 2021 तक उसने यहां गरीब लोगों की सेवा की। बताया कि वृद्धाश्रम बनाने में उसकी नौकरी और रिटायरमेंट से मिली रकम खर्च हुई थी। उसके दो बेटे हैं। बड़े बेटे अशोक को उसने आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए आरोप लगाया कि उसने मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर के कई लोगों से पैसे लिए और उन्हें वापस नहीं किया।
आरोप है कि अशोक परिवार सहित फरार हो गया और कई लोगों के करोड़ों रुपए फंसे हुए हैं। एसएसपी अभिनंदन ने बेहट पुलिस को मामले की जांच कर पूरी रिपोर्ट उनके सामने प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- मेरठ-सहारनपुर विधान परिषद चुनाव: 380 बूथों पर होगा मतदान, आचार संहिता लागू; तैयारियों में लगे अधिकारी
