विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ-सहारनपुर विधान परिषद चुनाव: 380 बूथों पर होगा मतदान, आचार संहिता लागू; तैयारियों में लगे अधिकारी

Published: Thu, 24 Sep 2026 06:28 PM (IST)

मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जनपदों में विधान परिषद चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो गई है। स्नातक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मेरठ-सहारनपुर मंडल के 9 जनपदों में चुनाव आचार संहिता लागू।

  2. विधान परिषद चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा।

  3. स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 380 बूथ निर्धारित।

जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रदेश में विधान परिषद की मेरठ खंड शिक्षक और स्नातक समेत कुल 11 सीटों पर निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल छह दिसंबर को समाप्त हो रहा है। इन सीटों पर निर्वाचन की अधिसूचना मंगलवार को चुनाव आयोग ने जारी कर दी। मेरठ खंड की दोनों सीटों के लिए रिटर्निंग अफसर कमिश्नर ने चुनाव आचार संहिता को लागू कर दिया।

मेरठ खंड में शामिल मेरठ और सहारनपुर मंडल के 9 जनपदों में कुल 380 बूथों पर मतदान होना है। जनपद में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को चुनाव आचार संहिता का पालन सख्ती से कराने के लिए दिशा निर्देश दिए।

विधान परिषद की मेरठ खंड शिक्षक और मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मेरठ मंडल के छह और सहारनपुर मंडल के तीन जनपद शामिल हैं। इन जनपदों में स्नातक के लिए 127 मतदान केंद्रों पर 380 बूथों में तथा शिक्षक के लिए 121 मतदान केंद्रों पर 125 बूथों पर मतदान होगा। मेरठ जनपद में स्नातक निर्वाचन के लिए 31 मतदान केंद्रों पर 77 बूथ बनाए गए हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन के लिए 30 मतदान केंद्रों पर 30 ही बूथ का गठन किया गया है।

स्नातक एमएलसी का 85 हजार और शिक्षक का 47 हजार मतदाता करेंगे चुनाव

शिक्षक और स्नातक निर्वाचन का मतदाता बनने के लिए प्रक्रिया जारी है। अभी तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 85,052 मतदाता तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 47,481 मतदाता बनाए गए हैं। मेरठ जनपद में स्नातक निर्वाचन के लिए 6,201 तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए 5,938 मतदाता बनाए गए हैं।

23 अक्टूबर को मतदान, 27 को मतगणना

चुनाव आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक मेरठ खंड की दोनों सीटों के लिए रिटर्निंग अफसर कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया, जिसके मुताबिक 29 सितंबर को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के बाद 23 अक्टूबर को मतदान होगा तथा 27 को मतगणना की जाएगी।

निर्वाचन क्षेत्र के नौ जनपदों में मतदान केंद्र और बूथ संख्या

निर्वाचन क्षेत्र मतदान केंद्र मतदान बूथ
स्नातक 127 380
शिक्षक 121 125

मेरठ जनपद

निर्वाचन क्षेत्र मतदान केंद्र मतदान बूथ
स्नातक 31 77
शिक्षक 30 30

निर्वाचन क्षेत्र के नौ जनपदों में मतदाता संख्या

निर्वाचन क्षेत्र कुल मतदाता
स्नातक 85,052
शिक्षक 47,481

मेरठ जनपद में मतदाता संख्या

निर्वाचन क्षेत्र कुल मतदाता
स्नातक 6,201
शिक्षक 5,938

यह भी पढ़ें- आगरा एमएलसी चुनाव: शिक्षक और स्नातक खंड के नामांकन 6 अक्टूबर तक, मतदान 23 को; कमिश्नरी में 12 जिले शामिल