विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर: 21 घंटे तक बिजली गुल होने से गर्मी और पेयजल संकट से जूझती रही 40 हजार की आबादी

By Praveen Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 23 Sep 2026 04:39 PM (IST)

सहारनपुर में नानौता फीडर से जुड़े नगर और डेढ़ दर्जन गांवों में 21 घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे उमस ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. 21 घंटे तक सहारनपुर और 17 गांवों में बिजली गुल रही।

  2. उमस भरी गर्मी में पूरा क्षेत्र रात भर अंधेरे में डूबा रहा। 

संवाद सूत्र, तीतरो (सहारनपुर)। हाईटेंशन लाइन में खराबी के चलते नगर सहित डेढ़ दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति 21 घंटे से तक बंद रही। उमस भरी गर्मी में पूरा क्षेत्र रात भर अंधेरे में डूबा रहा। विद्युत आपूर्ति न होने से क्षेत्र की लगभग 40 हजार की आबादी पेयजल और अन्य समस्याओं से परेशान रही।

मंगलवार को दोपहर दो बजे नानौता फीडर से तीतरो और बेरखेड़ी हिंदू के विद्युत केंद्रों को जोड़ने वाली 33 के. वी. की लाइन की डिस्क में खराबी आने से आपूर्ति बाधित हो गई। घंटों बाद जब उसे ठीक किया तो हाईटेंशन लाइन में कई जगह फाल्ट आ गया, जिससे नगर सहित लगभग 17 गांव की आपूर्ति ठप हो गई।

बिना विद्युत के पेयजल व पशुओ के लिए भी हरे चारे व पानी की समस्या बनी रही। ऊर्जा निगम के अधिकारियों व कर्मियों के प्रयास के बाद भी विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।

क्षेत्रवासी देवराज सिंह, ओमबीर, रामकुमार, धर्मवीर आदि ने जहां इस विद्युत संकट को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की लापरवाही बताया वहीं ऊर्जा निगम के कर्मचारी तकनीकी समस्या होने की बात कहकर शीघ्र विद्युत आपूर्ति शुरू करने की बात कहते रहे।

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के अनुसार गांव खुडाना के जंगल से गुजर रही लाइन को रात्रि में ठीक करने गए कर्मियों को वहां के किसानो ने कार्य करने रोक दिया, बाद मे बुधवार को लगभग साढ़े 11 बजे विद्युत आपूर्ति शुरू हो सकी।

एसडीओ एसडी प्रताप सिंह ने बताया देर रात आपूर्ति शुरू हो जाती, मगर एक किसान व उसके साथियों ने कार्य में यह कहकर व्यवधान डाल दिया कि उक्त लाइन से किसानों को खतरा है,जिसके कारण विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई थी उन्हें समझाने के बाद समस्या का समाधान कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- मेरठवासी ध्यान दें! एक लाख से ज्यादा बिजली मीटरों की मियाद होने वाली है खत्म, समय पर नहीं बदले तो गुल हो सकती है बत्ती