मिल तक गन्ना पहुंचाना हो रहा मुश्किल
देवबंद : नगर के अधिकांश संपर्क मार्ग खस्ताहाल बने हुए है। जिसके चलते ग्रामीणों को भारी परेश्
देवबंद : नगर के अधिकांश संपर्क मार्ग खस्ताहाल बने हुए है। जिसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, संपर्क मार्गों में बड़े-बड़े गड्ढों के कारण किसानों को मिल तक गन्ना पहुंचाने में दुश्वारी उठानी पड़ रही है।
योगी सरकार ने पिछले वर्ष 15 जून 2017 तक सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिए जाने की घोषणा की थी। जोकि हवाई साबित हुई। देवबंद में कई संपर्क मार्ग लंबे समय से टूटे पड़े हैं। लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। देवबंद से अंबेहटा शेखां जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। इसके अलावा लखनौती-झबीरण मार्ग, चंदेना कोली-देवबंद, बाबूपुर नगली-देवबंद, बन्हेड़ा-दिवालहेड़ी मार्ग व इमलिया मार्ग पर भी बड़े बड़े गड्ढे है। संपर्क मार्गों में बड़े बड़े गड्ढों के कारण जहां ग्रामीणों को देवबंद तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। वहीं, गन्ना किसानों को मिल तक गन्ना पहुंचाने में भारी दुश्वारी हो रही है। किसानों ने संपर्क मार्गों का जल्द से जल्द निर्माण कराने की मांग की है। उधर, सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाइवे पर फोरलेन निर्माण व देवबंद में फ्लाई ओवर निर्माण के कारण पिछले लंबे समय से नगर से गुजर रहा हाइवे भी जर्जर अवस्था में है।