सरकार के गड्ढामुक्त सड़क के दावे हवा हवाई
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) योगी सरकार के गड्ढा मुक्त सड़क के दावे पूरी तरह खोखले नज
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) : योगी सरकार के गड्ढा मुक्त सड़क के दावे पूरी तरह खोखले नजर आ रहे हैं। सहारनपुर दिल्ली हाईवे पर सहारनपुर से नानौता तक सड़क पर सफर करना जान पर जान जोखिम में डालना है। प्रतिदिन दर्जनों दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर इस समय सफर करना खतरे से खाली नहीं है। सहारनपुर से चलकर नानौता तक पहुंचने के लिए कहीं बड़े खतरों से गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर सबसे खराब स्थिति मनानी, गांव खटका हेड़ी सढ़ोली व दरियापुर पुल पर बनी हुई है। दरियापुर पुल पर तो गड्ढे दूर से दिखाई भी नहीं देते। वाहन चालक गड्ढों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो जाता है। इस मार्ग पर सफर करने वाले लोग प्रतिदिन लोक निर्माण विभाग से सड़क के गड्ढे भरने की मांग कर रहे हैं लेकिन लगातार इसकी अनदेखी की जा रही है। क्षेत्र के निवासी शशांक जैन व आदेश कुमार ने कहा मुख्यमंत्री के गड्ढा मुक्त सड़क के दावे को पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी पूरी तरह पलीता लगाते नजर आ रहे हैं। यदि शीघ्र ही सड़क को ठीक न किया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।