Move to Jagran APP

लाठीचार्ज के विरोध में रालोद का प्रदर्शन

हाथरस में राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया। कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के निकट नारेबाजी कर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Oct 2020 10:35 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 05:08 AM (IST)
लाठीचार्ज के विरोध में रालोद का प्रदर्शन

सहारनपुर, जेएनएन। हाथरस में राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया। कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के निकट नारेबाजी कर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा।

loksabha election banner

रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर एवं चौधरी धीर सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा के नीचे खड़े होकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट एसके सोनी व सीओ को दिया। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि हाथरस के जिला अधिकारी को तत्काल हटाया जाए। योगी सरकार को बर्खास्त किया जाए एवं रालोद कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के आदेश देने वाले अधिकारियों को तुरंत निलंबित कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाए। प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से चौधरी अयूब हसन, सतपाल कालड़ा, रमेश चौहान, राव फरमान, राव इरफान खान, कपिल बालियान, अनुज वर्मा, समीर अहमद, शाहरुख खान, राव उस्मान, सचिन चौधरी, विशाल कांबोज, श्रवण कंबोज, टिकू ग्रोवर आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.