राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए रिया का चयन
सहारनपुर की होनहार जूडो खिलाड़ी रिया यादव का मणिपुर में होने वाली राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
सहारनपुर, जेएनएन। सहारनपुर की होनहार जूडो खिलाड़ी रिया यादव का मणिपुर में होने वाली राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है। सहारनपुर जिला जूडो संघ प्रशिक्षक व संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि हाल में ही कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित उप्र जूडो टीम के चयन ट्रायल में रिया यादव का प्रदर्शन बेहतरीन रहा तथा उन्होंने यूपी जूडो टीम में अपना स्थान बनाया है। गुप्ता ने बताया कि रिया यादव अब 14 अक्टूबर से मणिपुर के इंफाल में होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर व कैडेट जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जिले का नाम रौशन करेंगी। उधर कानपुर से लौटाने पर जूडो संघ पदाधिकारियों ने रिया का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान सुषमा सिंह, सोनू सिंह, एसी गुप्ता, डा. सुरेन्द्र शर्मा, पंकज बंसल, पंकज मल्होत्रा, प्रदीप त्यागी, विवेक गर्ग, नौशाद सैफी आदि मौजूद रहे।