Move to Jagran APP

व्यापार मंडल की कार्यकारिणी के पदों में किया फेरबदल

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जयवीर राणा ने प्रदेश के पदाधिकारियों की स्वीकृति के बाद जिला कार्यकारिणी में फेरबदल कर नए पदाधिकारी बनाए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 11:17 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 11:17 PM (IST)
व्यापार मंडल की कार्यकारिणी के पदों में किया फेरबदल
व्यापार मंडल की कार्यकारिणी के पदों में किया फेरबदल

सहारनपुर, जेएनएन। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जयवीर राणा ने प्रदेश के पदाधिकारियों की स्वीकृति के बाद जिला कार्यकारिणी में फेरबदल कर नए पदाधिकारी बनाए।

loksabha election banner

पुल खुमरान स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जयवीर राणा ने जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संदीप सैनी, जिला कोषाध्यक्ष पद पर अमित मदान, जिला उपाध्यक्ष सुशील कंबोज, जिला मंत्री पद पर राजू पांडे, जिला मंत्री पद पर वीरेंद्र शर्मा, कानूनी सलाहकार क्राइम पर समीर गुप्ता, कानूनी सलाहकार सिविल पद पर राजकुमार गुप्ता को बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों द्वारा सक्रिय व्यापारी परवीन सैनी को बहादुरी पत्र सौंप कर सम्मानित किया गया। उनके द्वार रोड एक्सीडेंट में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने का साहसिक कार्य किया गया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में लगातार संघर्ष कर रहा है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र भूषण गुप्ता, प्रदेश मंत्री राजकुमार अरोड़ा, जिला महामंत्री डा. आदित्य राठी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप तोमर, जिला मंत्री पंकज मदनूकी, युवा जिला अध्यक्ष अमित ढींगरा, युवा जिला महामंत्री जोली प्रजापति, युवा जिला कोषाध्यक्ष दिव्यलोक त्यागी, प्रवीण सैनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पीयूष जैन, नदीम, पंकज, गौरव, सुमित, शकील, विजय, विपिन, सदाकत, नीरज, मनोज, गौरव, मनीष, कमल आदि व्यापारी मौजूद रहे।

शिविर में दी जानकारी

सहारनपुर : जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सर्वेश कुमार के निर्देशन में राजकीय मेडिकल कालेज पिलखनी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। न्यायिक अधिकारी (वरिष्ठ) सुमिता ने महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित समस्त कानूनों, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल मजदूरी प्रतिषेध आदि की जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.