Move to Jagran APP

श्री सुपा‌र्श्वनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक धूमधाम से मनाया

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) : जैन समाज के चल रहे दशलक्षण पर्व का दूसरा दिन जैन धर्म के छठव

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 10:37 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 10:37 PM (IST)
श्री सुपा‌र्श्वनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक धूमधाम से मनाया

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) : जैन समाज के चल रहे दशलक्षण पर्व का दूसरा दिन जैन धर्म के छठवें तीर्थंकर श्री सुपा‌र्श्वनाथ भगवान के गर्भ कल्याणक के साथ उत्तम मार्दव धर्म के रुप में मनाया गया है।

loksabha election banner

शनिवार को प्रात: मंदिर में श्री सुपा‌र्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा का अभिषेक कर पूजन प्रक्षाल की गई। सुभाषनाथ भगवान की शांतिधारा करने का सौभाग्य निपुण कुमार जैन को मिला। श्री सुपा‌र्श्वनाथ पूजन सोलह कारण पूजन ,पंचमेरू पूजन ,दशलक्षण पूजन मुख्य रूप से की गई तत्पश्चात श्री भक्तांबर महामंडल विधान का आयोजन किया गया। इस विधान में आदिनाथ भगवान को कुल 48 अर्घ चढ़ाए गए। इन्द्र -इन्द्राणी बने श्रद्धालुओं ने भजनों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर सांगानेर से यहां पहुंचे पंडित अन्नत शास्त्री ने कहा कि जो मनस्वी पुरुष कुल, रूप, जाति, बुद्धि, तप, शास्त्र और शीलादि के विषय में थोड़ा भी घमंड नहीं करता, उसके मार्दव धर्म होता है। आज पर्व का दूसरा दिन है सभी धर्म की राह पर चले। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष मनोज जैन, उपाध्यक्ष निपुन जैन ,महामंत्री संजय जैन व जैन समाज से ही अनुराग, पंकज, डा. राजेश, शशांक, अभिषेक, आर्जव, आगम नमन, संध्या, कनिका, प्रीति, सुनीता, करुणा, बबली, सलोनी, शारदा उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.