भगवान जगन्नाथ की दिव्य रथयात्रा निकाली
इस्कान प्रचार समिति के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ की दिव्य रथयात्रा निकाली गई। रथ यात्रा के दौरान अनेक स्थान पर श्रध्दालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। प्रताप मार्कीट स्थित श्रीराम चौक से रथ यात्रा का शुभारंभ इस्कान कुरूक्षेत्र अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास व समिति पदाधिकारियों ने नारियल फोड़कर किया।
सहारनपुर जेएनएन। इस्कान प्रचार समिति के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ की दिव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा के दौरान अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
प्रताप मार्कीट स्थित श्रीराम चौक से रथयात्रा का शुभारंभ इस्कान कुरुक्षेत्र अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास व समिति पदाधिकारियों ने नारियल फोड़कर किया। साथ ही चार श्रद्धालुओं द्वारा भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए। साक्षी गोपाल दास ने श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का रहस्य विस्तार से बताया। रथ यात्रा श्रीराम चौक से आरंभ होकर जोगियान पुल, चकरौता रोड नवाबगंज, ज्वाला नगर, बेरीबाग, केशवनगर, होते हुए गोपाल नगर स्थित श्री करुणा बिहारी मंदिर में जाकर संपन्न हुई, जहां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के रथ को रस्सों के माध्यम से खींच उत्सव मनाते चल रहे थे। मार्ग में भी श्रद्धालुओं द्वारा भगवान को 56 भोग लगाए गए तथा वह हरे कृष्ण की धुन पर झूमते हुए चल रहे थे। इस दौरान अशोक गुप्ता, अरुणकांत, सोम गोयल, जसवंत अरोड़ा, त्रिलोकी देवादास, विजयकांत चौहान, अतुल सिघल, रवि कुमार, मुकेश वर्मा, हरपाल सिंह, चैतन्य जोशी, अशोक गांधी, कुलदीप धमीजा, एसके चड्ढा, आदि का विशेष योगदान रहा।