देवबंद में श्रीराम नवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा
श्रीरामनवमी के पावन पर्व पर बैंडबाजों व आकर्षक झांकियों के बीच नगर में श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। देवी देवताओं के जीवन से जुड़ी सुंदर झांकियां श्रद्धालुओं के विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
देवबंद (सहारनपुर) श्रीरामनवमी के पावन पर्व पर बैंडबाजों व आकर्षक झांकियों के बीच नगर में श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। देवी देवताओं से जुड़ी सुंदर झांकियां श्रद्धालुओं के विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
श्रीराम नवमी शोभायात्रा आयोजन समिति एवं श्रीराम नवमी शोभायात्रा आयोजन सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में श्रीराम लीला भवन से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए देवीकुंड पहुंची। शोभायात्रा में शामिल बैंड धार्मिक धुनें बजाकर वातावरण को राममय बनाए रहे। इससे पूर्व शोभायात्रा का शुभारंभ राम भरोसेदत्त शर्मा ने किया। दीप प्रज्जवलित रूपेश सैनी, हरप्रसाद सैनी व प्रथम भोग आदेश कुमार त्यागी, आरती डा. राजकुमार सैनी, प्रथम तिलक राजकुमार जाटव द्वारा किया गया। पिडी को रथ तक ले जाने का सौभाग्य गोविद राम शर्मा जबकि श्रीराम के रथ के सारथी बनने का सौभाग्य राजकुमार सर्राफ को मिला। मुख्य अतिथि गंगाराम शर्मा व विशिष्ट अतिथि नीरज शर्मा रहे। समिति अध्यक्ष लोकेश वत्स एड. और ठा. विरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भगवान राम ने जीवन में मर्यादाओं को स्थापित कर धर्म एवं समाज को नारी सम्मान, न्याय, माता पिता सेवा, प्रजा पालन, परोपकार एवं धर्मरक्षा का संदेश दिया। दीपकराज, महावीर सिंह, अमित कुमार, श्रवण कुमार, सुषमा देवी, अनुराधा शर्मा, अनिता सिंह, रानी कश्यप, रितेश बंसल, अशोक भगत, धर्मपाल सिंह, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।