रामलीला मंचन कार्यक्रम रद, प्रोजेक्टर पर दिखाई रामायण
ाद्धालुओं की मांग पर जय मा शाकुंभरी पद यात्रा संघ ने रामलीला मंचन का कार्यक्रम रद्द होने के बाद प्रोजेक्टर पर रामायण का प्रसारण गुरुवार की देर रात शुरू किया है।
सहारनुपर, जेएनएन। श्रद्धालुओं की मांग पर जय मा शाकुंभरी पद यात्रा संघ ने रामलीला मंचन का कार्यक्रम रद्द होने के बाद प्रोजेक्टर पर रामायण का प्रसारण गुरुवार की देर रात शुरू किया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष चौधरी रूद्र सेन ने कहा रामायण के सभी पात्र मानव जीवन को मर्यादा और आदर्शों का संदेश देते हैं। भगवान राम के जीवन चरित्र से हमें सामाजिक सदभाव ,कठिन परिस्थितियों में धैर्य, संयम और उच्च चरित्र के निर्माण की प्रेरणा मिलती है रामायण को देखने का उद्देश्य तभी सफल है जब हम भगवान भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें। रामलीला कमेटी के पूर्व प्रधान नरेश अग्रवाल ने भी भगवान राम के आदर्शों को अपनाने का उपस्थित दर्शकों से आह्वान किया। कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों के लिए शासन द्वारा जारी की गई कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का पूरा इंतजाम आयोजकों द्वारा किया गया। इस मौके पर मास्टर बलराज देशवाल, गजेंद्र चौधरी, दीपक, मोहित, संदीप सैनी, संजीव, राजेश आदि उपस्थित रहें।