रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले तैयार, अब दहन की तैयारी
गंगोह में रामलीला में जहां रावण पक्ष के योद्धा मरने लगे हैं वहीं रावण मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले दहन के लिए तैयार हो गए हैं। रविवार को दशहरा पर्व पर इनका दहन किया जाएगा।
सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में रामलीला में जहां रावण पक्ष के योद्धा मरने लगे हैं वहीं रावण मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले दहन के लिए तैयार हो गए हैं। रविवार को दशहरा पर्व पर इनका दहन किया जाएगा।
शनिवार रात तक रावण पक्ष के सभी योद्धा यम लोक पहुंच जाएंगे। दशहरा पर्व पर असत्य के प्रतीक बताए जाने वाले रावण मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों का भी दहन होना है इसके लिए काफी समय से कारीगर अपने काम को पूरा कर रहे हैं। रविवार को अलग-अलग रामलीला में जलाए जाने वाले रावण मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों को कारीगर द्वारा अंतिम रूप दे दिया गया है। आवश्यकता केवल दशहरा पर्व पर उन्हें जोड़ कर खड़ा करने व राम द्वारा उनका दहन करने की रह गई है।