लक्ष्मण-परशुराम संवाद सुन मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
शिव चौक स्थित रामलीला में शनिवार की रात धनुष यज्ञ के बाद वातावरण भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। लक्ष्मण व परशुराम में संवाद हुआ। सीता स्वयंवर में मुनि विश्वामित्र के साथ जा रहे राम ने रास्ते में अहिल्या का उद्धार भी किया।
सहारनपुर जेएनएन। शिव चौक स्थित रामलीला में शनिवार की रात धनुष यज्ञ के बाद वातावरण भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। लक्ष्मण व परशुराम में संवाद हुआ। सीता स्वयंवर में मुनि विश्वामित्र के साथ जा रहे राम ने रास्ते में अहिल्या का उद्धार भी किया। भगवान राम व सीता का मिलन पुष्प वाटिका में हुआ यह ²श्य भी दर्शकों को अच्छा लगा। माली के रूप में अतुल गोयल व मालिन के रूप में नवीन पांचाल खूब जमे। राजा जनक के दरबार में आयोजित सीता स्वयंवर में अनेक देशों के विभिन्न आकार वाले राजा आए लेकिन कोई इस शिव धनुष को हिला भी नहीं सका। स्वयंवर में अजब-गजब देशों के आए राजकुमारों को देखकर दर्शक खूब हंसे। लक्ष्मण व परशुराम के संवादों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। जैसे ही धनुष टूटा वातावरण श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। विश्वामित्र (विजय) राम (नितिन गोयल) लक्ष्मण (मयंक कश्यप) राजा जनक (कश्यप कुमार फौजी) व परशुराम (राहुल राज थारूल) ने भी जानदार अभिनय किया। कोरोना की गाइड लाइन के कारण राम बारात को स्थगित कर दिया गया था इसलिए परिसर में ही बैंड बाजे के साथ विवाह प्रसंग का मंचन संपन्न कराया गया।