सहारनपुर में राकेश टिकैत की मांग, गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल हो
राकेश टिकैत ने सहारनपुर के लाखनोर गांव में गन्ना किसानों के समर्थन में सरकार से गन्ने का भाव 600 रुपये ...और पढ़ें

गांव लाखनोर में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का स्वागत करते कार्यकर्ता। जागरण
HighLights
राकेश टिकैत ने गन्ना मूल्य पर सरकार पर नाराजगी जताई।
गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग।
किसानों को एकजुट होकर हक की लड़ाई लड़ने का आह्वान।
संवाद सूत्र, जागरण. नागल (सहारनपुर)। गांव लाखनोर में रविवार दोपहर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता अमित मुखिया के आवास पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने चौधरी राकेश टिकैत का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान राकेश टिकैत ने प्रेस वार्ता कर गन्ना समर्थन मूल्य घोषित न होने के कारण सरकार पर नाराजगी जताई व कहा कि गन्ने की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है, लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी भी समर्थन मूल्य की घोषणा नहीं की, जिसको लेकर गन्ना किसानों में सरकार के विरुद्ध रोष है। उन्होंने सरकार से गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने की मांग की।
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि किसान एकजुट होकर ही अपने हक की लड़ाई लड़ सकता है, इसलिए सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने का काम करें। रविवार दोपहर राकेश टिकैत नागल लाखनोर मार्ग होते हुए किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए यमुनानगर जा रहे थे। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से चौधरी विनय कुमार, मास्टर रघुवीर सिंह, अशोक कुमार, मुकेश तोमर, प्रदीप ठाकुर, संजय आर्य, बबलू ,रविंदर, कपिल कुमार, गौरव,नरेंद्र, सोनी आदि मौजूद रहे।