भाजपा का राम-रहीम व जनता से कोई वास्ता नहीं
सहारनपुर: पूर्व केन्द्रीय मंत्री व बीसीसीआइ के पूर्व चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरक
सहारनपुर: पूर्व केन्द्रीय मंत्री व बीसीसीआइ के पूर्व चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण समाज का हर वर्ग परेशान है। चुनाव के दौरान ही इन्हें राम मंदिर याद आता है। सच्चाई यह है कि भाजपाई व उनकी सरकारें न तो राम रहीम की हैं, न ही जनता की।
राजीव शुक्ला शनिवार को कांग्रेस मेयर प्रत्याशी शशी वालिया के चुनाव प्रचार के लिए सहारनपुर पहुंचे थे। पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग सरकार की गलत नीतियों व जीएसटी से परेशान हैं। कांग्रेस 18 प्रतिशत टैक्स लगाकर जीएसटी ला रही थी, लेकिन भाजपा सरकार ने 28 प्रतिशत टैक्स लगाकर बिना तैयारियों के लागू किया है। इसका खामियाजा समाज का हर वर्ग भुगत रहा है। जीएसटी को लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अर्थ व्यवस्था बेहद खराब होती जा रही है। रिजर्व बैंक को 70 संशोधन करने पड़े हैं, फिर भी सुधार नहीं हो पाया है। सरकार की नीतियों के कारण समाज का हर तबका परेशान है। भाजपा द्वारा सरकार में आने से पूर्व जो वायदे किए थे, उनमें से एक को भी पूरा नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तो हर मोर्चे पर नाकाम साबित हो चुकी है।
कहा कि राम मंदिर का मसला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट का फैसला स्वीकार किया जाएगा। ईवीएम मशीन में गड़बड़ी के सवाल पर उनका कहना था कि जांच मशीनों की ही नहीं, बल्कि इसकी होनी चाहिए कि प्रत्येक बटन दबाने पर वोट भाजपा को ही क्यों जा रहा है। इसके लिए जरूरी है कि चुनाव आयोग आवश्यक कदम उठाए। राजीव शुक्ला ने दावा किया कि निकाय चुनाव में कांग्रेस की स्पष्ट लहर है। चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच ही होगा। इस दौरान विधायक मसूद अख्तर, नरेश सैनी आदि मौजूद रहे।