चुनाव प्रचार शुरू नहीं कर पाए राहुल-प्रियंका
वेस्ट यूपी में सोमवार को भी कांग्रेस के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत नहीं हो पाई। आंधी बारिश ने ऐसा खलल डाला कि राहुल-प्रियंका को सहारनपुर के साथ-साथ कैराना व बिजनौर का दौरा भी रद करना पड़ा।
सहारनपुर: वेस्ट यूपी में सोमवार को भी कांग्रेस के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत नहीं हो पाई। आंधी बारिश ने ऐसा खलल डाला कि राहुल-प्रियंका को सहारनपुर के साथ-साथ कैराना व बिजनौर का दौरा भी रद करना पड़ा।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका वाड्रा को सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में गांधीपार्क में रैली को संबोधित करना था। 10.30 बजे भीड़ उमड़ी। लगभग 11.30 बजे आंधी-तूफान के कारण टेंट आदि लटक गए और कुर्सियां पलट गईं। इसके बावजूद छोटे स्टेज से स्थानीय नेताओं का संबोधन जारी रहा।
कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद हैलीपेड पर राहुल प्रियंका का इंतजार करते रहे। करीब दो बजे इमरान ने मौसम खराब होने के कारण राहुल-प्रियंका का दौरान रद होने की घोषणा मंच से की। इससे लोग निराश हो गए। शामली व बिजनौर में होने वाली रैली भी रद करनी पड़ी।