कैंप लग पेंशन योजना के तहत पंजीकरण किया
जागरण संवाददाता सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट सहारनपुर कैमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने रविवार को किशनपुरा स्थित महेंद्रा मार्किट में व्यापारियों व श्रमिकों की प्रधानमंत्री पेंशन योजना के पंजीकरण का कैंप लगाया। शिविर में व्यापारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और 100 से ज्यादा व्यापारियों व कर्मचारियों ने पंजीकरण कराया।
सहारनपुर, जेएनएन। डिस्ट्रिक्ट सहारनपुर कैमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने रविवार को किशनपुरा स्थित महेंद्रा मार्किट में व्यापारियों व श्रमिकों की प्रधानमंत्री पेंशन योजना के पंजीकरण को कैंप लगाया। शिविर में व्यापारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और 100 से ज्यादा व्यापारियों व कर्मचारियों ने पंजीकरण कराया।
कैंप में बतौर मुख्य अतिथि उप श्रमायुक्त शक्ति सेन मोर्स व व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोहित घई तथा संजीव मक्खड़ उपस्थित रहे। उप श्रमायुक्त ने पेंशन योजना से जुड़े लाभ के बारे में विस्तार से बताया। संस्था चेयरमैन गोपाल मक्कड़ व जिलाध्यक्ष विजय सैनी तथा महामंत्री सुनील ठाकुर ने कहा कि व्यापारियों की 30 साल पुरानी पेंशन देने की मांग को मोदी सरकार ने पूरा करने का काम किया है, जिसके लिए व्यापारी केंद्र सरकार का आभारी है। कैंप में कोषाध्यक्ष विवेक चौहान तथा नीरज कामरा ने बताया कि 100 से अधिक व्यापारियों व कर्मचारियों ने पंजीकरण करवाया है। कैंप के बाद तय हुआ कि जल्द ही बड़ा कैंप लगाकर बचे व्यापारियों व कर्मचारियों का भी रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। इस मौके पर श्रम अधिकारी नीरज चौधरी, कुंदन सिंह, मनोज सचदेवा, कमलजीत सिंह, देवेंद्र वत्स, संदीप सैनी, भानु हरविद्र कुमार, अमित सैनी तथा आशीष मित्तल आदि मौजूद रहे।