Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी से सहारनपुर से चुनाव लड़ने का अनुरोध

सहारनपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश प

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Feb 2019 10:30 PM (IST)Updated: Wed, 06 Feb 2019 10:30 PM (IST)
प्रियंका गांधी से सहारनपुर से चुनाव लड़ने का अनुरोध

सहारनपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने बुधवार को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक इमरान मसूद के साथ उत्तर प्रदेश खासकर पश्चिमी उप्र की लोकसभा सीटों पर चुनाव को लेकर मंथन किया। इस दौरान इमरान मसूद ने प्रियंका गांधी से सहारनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया।

loksabha election banner

कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष व एआइसीसी सदस्य जावेद साबरी ने बताया कि प्रियंका गांधी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दिल्ली आवास पर पूर्व विधायक इमरान मसूद से उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा आगामी लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ काम करने के निर्देश दिए। मसूद ने कहा कि सहारनपुर में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। इसलिए प्रियंका गांधी सहारनपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.