लेफ्टिनेंट बनी प्रिया का स्वागत
कु. प्रिया सिंह का इंडियन आर्मी में लेफ्टीनेंट रैंक पर चयन होने पर यूपी मेडिकल हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में उनका स्वागत किया।
सहारनपुर, जेएनएन। कु. प्रिया सिंह का इंडियन आर्मी में लेफ्टीनेंट रैंक पर चयन होने पर यूपी मेडिकल हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में उनका स्वागत किया। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की। यूपी मेडिकल हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देव कुमार व वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि कुमार सैनी ने बताया कि प्रिया की पूर्ण शिक्षा दिल्ली में हुई है। जिले के रकम सिंह की बेटी प्रिया की इस उपलब्धि ने जिले का मान बढ़ाया है। इस मौके पर रेखा सिंह, दीपमाला शर्मा, कामिनी चौधरी, फरहत इकबाल, अथर अली खान, राशिद खान, अविनाश कुमार, भावना, ममता देवी, रकम सिंह, संजय, दीपक, डा. केवी सिंह, डा. नरेश सैनी, डा. अरविद चौधरी, गीता सैनी तथा तरुण भोला आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।