Move to Jagran APP

पंचकल्यांक प्रतिष्ठा महोत्सव आज से, तैयारियां पूर्ण

प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में भक्तों के विशाल समुदाय को संबोधित करते हुए पूज्य वीर सागर जी महाराज ने कहा 27 नवंबर से प्रारंभ होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव प्रत्येक मनुष्य के जीवन में एक गुणात्मक रूपांतर लाने में निमित्त बनेंगे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 10:44 PM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2019 06:09 AM (IST)
पंचकल्यांक प्रतिष्ठा महोत्सव आज से, तैयारियां पूर्ण
पंचकल्यांक प्रतिष्ठा महोत्सव आज से, तैयारियां पूर्ण

सहारनपुर जेएनएन। प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में भक्तों के विशाल समुदाय को संबोधित करते हुए पूज्य वीर सागर जी महाराज ने कहा कि 27 नवंबर से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ होने वाला है।

loksabha election banner

कहा कि प्रत्येक स्त्री,पुरुष, बुजुर्ग बच्चे को सभी मांगलिक क्रियाओं में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अपनी विशुद्धि एवं पुण्य में वृद्धि करने का पुरुषार्थ करना चाहिए। महाराज श्री के प्रवचन से पूर्व जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि 27 नवंबर को प्रात: 7 बजे श्रीजी के अभिषेक, शांतिधारा के उपरांत, आचार्य विद्यासागर संत निवास का शिलान्यास तीनों महामुनि राज के पावन सानिध्य में मंत्रोचार के साथ श्रावक श्रेष्ठ पुण्यर्जक परिवार सीए अनिल जैन एवं सुनील जैन द्वारा संपन्न किया जाएगा। शिलान्यास के उपरांत मंगल घट यात्रा प्रारंभ होगी। जैन ने बताया पंचकल्याणक महोत्सव को अभूतपूर्व ऐतिहासिक बनाने के लिए, महावीर कॉलोनी, चिलकाना रोड, जैन बाग, मदन पुरी कालोनी, ज्ञान गार्डन आवासीय क्षेत्रों को दुल्हन के रूप में सजाया गया है। उन्होंने बताया कि पंचकल्याणक महोत्सव मे 27 नवंबर को ध्वजारोहण, घट यात्रा एवं गर्भ कल्याणक से पूर्व की क्रियाएं होगी। 28 को गर्भ कल्याणक, 29 को ज्ञान कल्याणक, 30 को तप कल्याणक, 1 दिसंबर को ज्ञान कल्याणक एवं पिछिका परिवर्तन समारोह तथा 2 को मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा। धर्म सभा में पंचकल्याणक महोत्सव के मुख्य संयोजक राकेश जैन, महामंत्री संजीव जैन, पुण्यअर्जक परिवार सी.ए. अनिल जैन,सुनील जैन स्टेशनरी वाले कोषाध्यक्ष अरुण जैन, प्रवीन जैन, संजीव जैन सर्राफ, विपिन जैन चांदी वाले, राजीव जैन भोला ,प्रदीप जैन, संदीप जैन,श्रेयांश जैन ,मनीष नवीन जैन,विजय जैन, प्रकाम जैन, रवि जैन आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.