विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सहारनपुर के देवबंद में पुलिस टीम पर हमला, लॉकडाउन का उल्लंघन करने से रोकने पर पीटा

By Prem BhattEdited By:
Published: Fri, 08 May 2020 01:24 PM (IST)Updated: Sat, 09 May 2020 12:21 AM (IST)

देवबंद में गुरुवार की देररात लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे युवकों को रोकने पर गुस्‍साए युवकों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। आरोपितों ने पुलिसकर्मियों को पीटा।

सहारनपुर के देवबंद में पुलिस टीम पर हमला, लॉकडाउन का उल्लंघन करने से रोकने पर पीटा
सहारनपुर के देवबंद में पुलिस टीम पर हमला, लॉकडाउन का उल्लंघन करने से रोकने पर पीटा

सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना वायरस के कहर पर अंकुश लगाने के सरकार के प्रयास को कुछ लोग बेकार कर रहे हैं। लॉकडाउन में लोगों को कम से कम बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है, ऐसे में भी लोग पुलिस की टीम पर ही हमला कर रहे हैं। 

सहारनपुर के देवबंद में गुरुवार की देररात लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे युवकों को रोकने पर गुस्‍साए युवकों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। के मोहल्ला पठानपुरा दगड़ा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने से रोकने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और पिटाई की। भीड़ के इस हमले में यूपी 112 के पुलिसकर्मी दीपक कुलदीप, कमल व होमगार्ड  विकास चंद्र घायल हो गए। इस मामले में रेलवे रोड चौकी प्रभारी की तहरीर पर यहां के सभासद पुत्र समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

देवबंद में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर लोगों के हमला करने की घटना के बाद भी काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने बमुश्किल यहां की स्थिति को संभाला। पुलिस पर हमला करने वाल मुस्लिम पक्ष का आरोप है कि पुलिस देर रात्रि मोहल्ले में मुस्लिम पिटाई युवकों की करती है। पुलिस तथा मोहल्ले के लोग इस मामले में एक-दूसरे के ऊपर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में अब राजनीति भी शुरू हो गई है।  

राजनीति भी शुरू

वहीं मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। इस मामले में सपा, बसपा और कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन पर एक वर्ग के लोगों को जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी पुलिस प्रशासन के साथ खड़ी नजर आई। इस बीच मुस्लिम पक्ष के लोगों ने भी आरोप लगाया है कि पुलिस देर रात्रि मोहल्ले में मुस्लिम युवकों की पिटाई करती है। यहां पर सपा बसपा और कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन पर एक वर्ग के लोगों को जानबूझकर परेशान करने का आरोप भी लगाया है। इस प्रकरण में भाजपा ने पुलिस की कार्रवाई को ठीक बताया है। 

महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने के आरोप बेबुनियाद

एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि गुरुवार रात दो पुलिसकर्मी पठानपुरा में सड़क पर घूम रहे युवकों को समझाने गए थे कि वे लॉकडाउन का पालन करें। इस दौरान युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवकों को पकड़ने के दौरान पुलिस पर महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने के आरोप बेबुनियाद व गलत है।

मौके से एक युवक गिरफ्तार 

इस मामले में पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार भी किया है। यह तो सभी को पता है कि पुलिस नगर के लोगों को कोरोना से बचाने के लिए ही उन्हेंं बाहर निकलने से रोक रही है। ऐसे समय मे लोगों को पुलिस का सहयोग करना चाहिए। यहां तो उलटा ही हो रहा है।  

लॉकडाउन में सहयोग की अपील 

एसएसपी दिनेश कुमार पी का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी किसी भी कीमत पर लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस नगर के लोगों को कोरोना से बचाने के लिए ही उन्हें बाहर निकलने से रोक रही है। ऐसे समय मे लोगो को पुलिस का सहयोग करना चाहिए।