विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PNB फेक करेंसी कांड: 17.29 करोड़ के नकली नोट मिलने के मामले में 14 बैंक कर्मियों का दक्षिण भारत ट्रांसफर

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sat, 31 Oct 2026 05:27 AM (IST)

पंजाब नेशनल बैंक की सहारनपुर करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये की नकली करेंसी मिलने के बाद बैंक ने बड़ी ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. PNB सहारनपुर में 17.29 करोड़ नकली नोट मिले।

  2. बैंक ने 14 कर्मचारियों का दक्षिण भारत तबादला किया।

  3. NIA जांच जारी, सात आरोपी अब तक गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये की नकली करेंसी मिलने के मामले में बैंक ने बड़ी कार्रवाई की है। करेंसी चेस्ट और पीएनबी की बैंक शाखा में तैनात रहे 14 कर्मचारियों का तबादला दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में कर दिया गया है। ये सभी कर्मचारी उस समय यहां तैनात थे, जब करेंसी चेस्ट की जिम्मेदारी आरोपित प्रबंधक अमित कुमार, सुशील कुमार और मंडल प्रबंधक रवि कांसे के पास थी।

29 अगस्त को मेरठ मंडल के पीएनबी के मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार चौबे की ओर से बैंक शाखा में नकली करेंसी मिलने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। तीन सितंबर को मामले को एनआइए ने अपने हाथ में ले लिया था। इसके बाद से एजेंसी पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। अब तक सात आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इसमें पूर्व में करेंसी चेस्ट में तैनात रहे व वर्तमान में जगाधरी करेंसी चेस्ट के प्रबंधक अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद करेंसी चेस्ट में संविदा चालक आदेश चौधरी को गिरफ्तार किया था। इसी मामले से जुड़े पांच अन्य आरोपितों को रुड़की, अंबाला, सोनीपत व हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। बैंक के 14 कर्मचारियों को दूसरे प्रदेशों में भेजे जाने के बाद भी मामले की असल तस्वीर सामने आना बाकी है।

अनसुलझे हैं अभी कई अहम सवाल

इतने बड़े मामले में अभी तक कई अहम सवाल अनसुलझे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि करेंसी चेस्ट जैसी सुरक्षित व्यवस्था के भीतर नकली नोट आखिर पहुंचे कैसे? इन नोटों को किस स्तर पर और किसकी मिलीभगत से खपाया गया?

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव-2027: 'योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर ही लड़ेगी भाजपा', कार्यसमिति की बैठक में विनोद तावड़े ने दिए स्पष्ट संकेत

नकली करेंसी की खेप सहारनपुर के अलावा किन-किन स्थानों पर पहुंचाई गई? करेंसी चेस्ट में नकली नोटों की आमद, उनके रखरखाव और वितरण की प्रक्रिया में कहां चूक हुई, इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही मिल सकेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।