विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिल्मी कहानी से कम नहीं है PNB में 17 करोड़ के नकली नोटों का मामला, गड्डियों में ऊपर-नीचे असली, बीच में नकली का 'खेल'

By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 02 Sep 2026 04:43 PM (IST)

Saharanpur News: सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने से हड़कंप ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. पीएनबी सहारनपुर के करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट।

  2. जयपुर में गिनती होने पर सबसे पहले चार लाख 30 हजार 900 रुपये कम मिले

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की सोफिया मार्केट शाखा की करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने के बाद खलबली मची है। इस मामले के पकड़ में आना भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

घंटाघर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कुछ दिनों पहले पार्ट टाइम हाउस कीपर विशाल कुमार को करेंसी चेस्ट में साढ़े 11 करोड़ रुपये के नोटों की गड्डियां लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इन 11 करोड़ रुपये में गले, कटे व अन्य रुपये थे। इनको आरबीआइ की जयपुर चेस्ट में भेजा जाना था। यहां से इनको पांच अगस्त को जयपुर भेजा गया।

जयपुर चेस्ट में गिनती होने के बाद इनमें चार लाख 30 हजार 900 रुपये कम मिले। इसके बाद इसकी जानकारी पीएनबी मेरठ के अधिकारियों को दी गई। मेरठ से पीएनबी के मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार चौबे निवासी विशुनपुर मनवारा जलालपुर जौनपुर को मामले की जांच के लिए सहारनपुर भेजा गया। टीम ने जब जांच की तो पता चला कि विशाल कुमार ने नोटों की गड्डियों से रुपये निकाले हैं।

वह रुपये निकालता हुआ सीसीटीवी में कैद हुआ। नौ अगस्त से गड़बड़ी को लेकर आडिट शुरू किया गया और रुपयों की जांच की तो पता चला कि सात करोड़ 40 लाख रुपये फेक करेंसी बैंक में रखी हुई है। यह राशि बाद में 17 करोड़ तक पहुंच गई।

इस मामले में जांच अधिकारी अरुण कुमार चौबे ने वरिष्ठ मंडल प्रबंधक रवि कुमार कांसे, करेंसी चेस्ट प्रबंधक सुशील कुमार व हरियाणा के यमुनानगर जगाधरी की करेंसी चेस्ट प्रबंधक अमित कुमार से बातचीत की। अमित कुमार सहारनपुर चेस्ट से स्थानांतरित होकर हरियाणा गए थे। तीनों ही अधिकारी इस मामले में कोई सहीं उत्तर नहीं दे पाए।

यह भी पढ़ें- PNB करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ की नकली करेंसी के मामले में तीन आरोपितों के खाते सीज, जांच को RBI की टीम सहारनपुर पहुंची

इस पर अरुण कुमार चौबे ने बैंक के उच्चाधिकारियों को अगवत कराया गया। वहीं 29 अगस्त की शाम को ही उन्होंने तीनों प्रबंधकों के खिलाफ थाना सदर बाजार में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया। दिल्ली रोड पर स्थित पीएनबी के मंडल कार्यालय में तैनात वरिष्ठ मैनेजर निशा सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद तीनों प्रबंधकों को बैंक के अधिकारियों ने निलंबित भी कर दिया है। इसके अलावा जांच अधिकारी अरुण कुमार चौबे साथ ही पार्ट टाइम हाउस कीपर विशाल कुमार के खिलाफ भी रुपया चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराकर उसे काम से हटा दिया गया।

यह भी पढ़ें- PNB की करेंसी चेस्ट में 7 नहीं, 17 करोड़ रुपये के मिले नकली नोट; तीन मैनेजरों और गड्डियां लगाने वाले पर एक्शन

एक असली नोट ऊपर एक नीचे, बीच में सभी नकली

ऑडिट के दौरान जांच टीम ने जब रुपयों की गड्डियों की जांच की तो सामने आया कि उसमें एक असली नोट ऊपर तो एक नोट नीचे लगाया गया था। इसके साथ ही बीच में सभी नोट नकली थे। इतनी बड़ी संख्या में पीएनबी बैंक की शाखा की करेंसी चेस्ट में मिलना यह इशारा कर रहा है कि अन्य शाखाओं में तो नकली नोट नहीं खपाए जा रहे हैं।