PM किसान सम्मान निधि को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख को खाते में आ सकती है 24वीं किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में आने की संभावना है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
24वीं किस्त अक्टूबर अंत या नवंबर शुरुआत में संभावित।
सहारनपुर में 2.71 लाख किसानों को मिलेगा लाभ।
ई-केवाईसी और फार्मर आईडी अनिवार्य, सत्यापन जारी।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। जनपद में करीब 2.71 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल रही है। कृषि विभाग के अधिकारियों की मानें तो किसान सम्मान निधि की 24 किस्त अक्टूबर के अंत तक आ सकती है।
वहीं डबल पंजीकरण और जमीन बेचने की शिकायत को लेकर 2400 से ज्यादा लाभार्थियों का तहसीलों में सत्यापन कराया जा रहा है। दूसरी ओर अभी फार्मर आईडी बनवाने में भी किसान हीलाहवाली कर रहे हैं। कृषि विभाग की ओर से जागरूक किए जाने के बावजूद जनपद में 52 हजार किसानों ने फार्मर आइडी नहीं बनवाई है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों को तीन किस्त में कुल छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। जनपद में करीब तीन लाख 43 हजार किसान हैं, जिनमें से कुछ ने जमीन बेच दी तो कुछ अन्य कारणों से पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
बीते जून माह में आई योजना की 23वीं किस्त में जनपद के दो लाख 71 हजार किसानों के खातों में आर्थिक सहायता भेजी गई। अब किसान 24वीं किस्त आने की राह देख रहे हैं। पिछले साल पीएम किसान योजना 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी। ऐसे में कृषि विभाग के अधिकारी मान रहे हैं कि योजना की 24वीं किस्त अक्टूबर के अंत में या फिर नवंबर के शुरुआत में आ सकती है।
ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों को नहीं मिलेगा लाभ
किसान सम्मान निधि के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। ऐसे में ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों को पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें- MSU: पहले आओ पहले पाओ के आधार पर UG और PG में लें प्रवेश; सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली के कॉलेजों में हैं सीटें
जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि लाभार्थी घर बैठे भी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को पीएम किसान योजना एप डाउनलोड कर सकते हैं या फिर पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद ई-केवाईसी वाले सेक्शन में जाकर अपना आधार कार्ड नंबर डालें और फिर ओटीपी डालकर सबमिट कर दें
हर साल लाभार्थियों की संख्या घट-बढ़ रही है। वर्ष 2024 में दो लाख 83 हजार किसानों को, वर्ष 2025 में दो लाख 65 हजार किसानों को किसान सम्मान निधि मिली। इस साल जून में दो लाख 71 हजार किसानों के खातों में सम्मान निधि ट्रांसफर की गई। जनपद में ज्यादातर पात्र किसानों की ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। डबल पंजीकरण और जमीन बेच चुके किसानों के 2400 से ज्यादा प्रकरणों की जांच की जा रही है ताकि अपात्रों को सम्मान निधि न मिले। सभी किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। इसके लिए किसानों को प्रेरित भी किया जा रहा है। जनपद में 85 प्रतिशत से ज्यादा किसानों की फार्मर आईडी बनवाई जा चुकी हैं।
संदीप पाल, उपनिदेशक कृषि
