विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MSU: पहले आओ पहले पाओ के आधार पर UG और PG में लें प्रवेश; सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली के कॉलेजों में हैं सीटें

By Vishva Pratap Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 26 Aug 2026 04:54 PM (GMT+05:30)

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अंतिम चरण है। छात्र 31 अगस्त ...और पढ़ें



HighLights

  1. राजकीय और एडेड कालेजों में भी अभी रिक्त हैं 14 प्रतिशत सीटें

  2. ओपन मेरिट के तहत दो दिन में हुए थे 22 हजार से ज्यादा दाखिले

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और संबद्ध कालेजों में स्नातक और परास्नातक स्तर पर संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर संजय कुमार ने बताया कि प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय परिसर और कालेजों में रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश करा सकेंगे। इसके लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 31 अगस्त तक प्रवेश किए जा सकेंगे।

प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर संजय कुमार ने बताया कि मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जनपदों में 10 राजकीय महाविद्यालय, 11 एडेड महाविद्यालय तथा 196 निजी कालेज संबद्ध हैं। इनमें स्नातक और परास्नातक स्तर पर संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में एक लाख 12 हजार से ज्यादा सीटें हैं।

अभी तक सभी पाठ्यक्रमों में कुल 42,196 हजार सीटों पर दाखिले हुए हैं। इनमें से 22 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने ओपन मेरिट के तहत अंतिम दो दिनों में दाखिला लिया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी कालेजों में बड़ी संख्या में सीटें खाली पड़ी हैं। इतना ही नहीं अभी राजकीय और एडेड कालेजों में भी करीब 14 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं।

यह भी पढ़ें- CCSU: एक सितंबर से ऑनलाइन भरे जाएंगे विषम सेमेस्टर परीक्षा फार्म, बैक-एक्स की मार्कशीट अपडेट कराने नहीं आना होगा कैंपस

ऐसे में विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए अंतिम अवसर दिया है। इसके तहत छात्र-छात्राएं अब 27 अगस्त से 31 अगस्त के बीच कालेजों में सीधे प्रवेश करा सकेंगे। प्रवेश समन्वयक ने बताया कि कालेज अपने यहां रिक्त सीटों के सापेक्ष पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दे सकेंगे।

यह भी पढ़ें- CCSU और UP के अन्य विश्वविद्यालयों में जॉब ओरिएंटेड स्किल ट्रेनिंग का मौका, केवल डिग्री तक सीमित नहीं रहेंगे युवा