फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में डा. संपूर्णानंद स्टेडियम में होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का चयन किया गया।
सहारनपुर, जेएनएन। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में डा. संपूर्णानंद स्टेडियम में होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का चयन किया गया।
जिला फुटबाल संघ के सचिव अब्दुल अहद ने बताया कि ट्रायल में सहारनपुर के अलावा मुजफ्फरनगर तथा शामली के 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर पसीना बहाया। इस दौरान कुल 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडल के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिता नाक आउट के आधार पर होगी साथ ही प्रतियोगिता के दौरान उप्र सीनियर फुटबाल इलेवन का चयन किया जाएगा। चयनित टीम अगले माह मऊ में उप्र खेल निदेशालय द्वारा आयोजित आठ इंडिया इन्वेटेशन प्राइज मनी टुर्नामेंट में प्रतिभाग करेगी। सहारनपुर मंडल टीम का मैच 11 अक्टूबर को होगा। इस दौरान मो. तैय्यब, मो. साफिर, विशाल गिहार, रवि किरण, समीर खान, मो. हसीन, विनेश शाहिद, आदि का विशेष योगदान रहा।