Move to Jagran APP

सैन्य सम्मान के साथ दी गई जवान अनुज को अंतिम विदाई

प. बंगाल के दिनाजपुर में साथी की गोली का शिकार हुए थाना क्षेत्र के सैदपुरा गाव निवासी बीएसएफ के जवान अनुज कुमार का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर सुबह गांव लाया गया। ग्रामीण हाथों में तिरंगा लिए अनुज सैनी अमर रहे भारत माता की जय के नारे लगा रही थी। जवान के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से भीड़ जुट गई। गमगीन माहौल में जवान का अंतिम संस्कार किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 10:40 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 10:40 PM (IST)
सैन्य सम्मान के साथ दी गई जवान अनुज को अंतिम विदाई
सैन्य सम्मान के साथ दी गई जवान अनुज को अंतिम विदाई

सहारनपुर जेएनएन। प. बंगाल के दिनाजपुर में साथी की गोली का शिकार हुए थाना क्षेत्र के सैदपुरा गाव निवासी बीएसएफ के जवान अनुज कुमार का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर सुबह गांव लाया गया। ग्रामीण हाथों में तिरंगा लिए अनुज सैनी अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगा रही थी। जवान के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से भीड़ जुट गई। गमगीन माहौल में जवान का अंतिम संस्कार किया गया।

loksabha election banner

शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे बीएसएफ की गाड़ी में तिरंगे से लिपटा सैदपुरा गाव निवासी बीएसएफ के जवान अनुज कुमार का शव लेकर पहुंची। हाथो मे तिरंगा लिए सैकड़ों युवाओं की भीड़ पुष्पों से सजे रथ में जवान अनुज कुमार की फोटो के साथ आगे आगे चल रही थी। भारत माता की जय, अनुज कुमार अमर रहे, वंदे मातरम के गगन भेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। करीब आधे घंटे तक घर में रखे पार्थिव शरीर को ग्रामीणों, स्वजनों और मित्रों ने नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित की। जवान की पत्नी रेनू और मां रानी का करुण क्रंदन कानों को चीर रहा था। माहौल गमगीन हो गया, करीब आधे घंटे बाद अनुज की अंतिम यात्रा शुरू हुई। गांव से गुजरती यात्रा पर महिलाए घरों की छत से पुष्पवर्षा कर रही थीं। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद अनुज के छोटे भाई राहुल ने जवान को मुखाग्नि दी। सैनिक सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। प्रशासन की ओर से एसडीएम नकुड़ पीएस राणा, सीओ नकुड यतेंद्र नागर, बीएसएफ इंस्पेक्टर जोगिदर सिंह ने उन्हें पुष्प अर्पित किए। अंतिम यात्रा में बेहट के कांग्रेस विधायक नरेश सैनी, पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी, पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा, मंत्री धर्म सिंह सैनी के प्रतिनिधि चरण सिंह सैनी, वरिष्ठ सपा नेता जगपाल दास, गांव के प्रधान तिलक सैनी, धर्मेद्र सैनी, रंजू सैनी, अतुल फंदपुरी समेत क्षेत्र के सभी गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.