नृत्य की शानदार प्रस्तुति से सभागार में गूंजी तालियां
तीन दिवसीय सहारनपुर रंग महोत्सव का नृत्य प्रतियोगिता से आगाज हो गया। उड़ीसा के कलाकारों ने मंगलार्चन नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों से दर्शकों की तालियां बटोरी। नाटकों में कलाकारों के शानदार अभिनय दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी। गंगा अवतरण की नृत्य प्रस्तुति को खूब सराहना मिली।
सहारनपुर, जेएनएन। तीन दिवसीय सहारनपुर रंग महोत्सव का नृत्य प्रतियोगिता से आगाज हो गया। उड़ीसा के कलाकारों ने मंगलार्चन नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों से दर्शकों की तालियां बटोरी। नाटकों में कलाकारों के शानदार अभिनय दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी। गंगा अवतरण की नृत्य प्रस्तुति को खूब सराहना मिली।
शुक्रवार को गांधी पार्क स्थित जनमंच सभागार में मानसी अभिनय गुरुकुल द्वारा आयोजित सहारनपुर रंग महोत्सव का उद्घाटन योगेश दहिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, सुषमा बजाज व संस्था अध्यक्ष केके शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। सर्वप्रथम उड़ीसा से आए कलाकारों द्वारा मंगलार्चन नृत्य की प्रस्तुति दी। स्मार्ट डांस एकेडमी के कलाकारों की नृत्य प्रस्तुति पर तालियों से सभागार गूंज उठा। मानसी अभिनय गुरुकुल के कलाकारों ने स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। द्वितीय सत्र में उड़ीसा के कलाकारों द्वारा नाटक अपरिचित कलाकार का शानदार मंचन किया। निर्देशन सत्यनारायण साहू ने किया। नाटक राधा की नौटंकी का मंचन मानसी अभिनय गुरुकुल द्वारा किया गया। निर्देशन मानसी के सचिव योगेश पंवार ने किया। नाटक दूसरा अध्याय का मंचन अदाकार ग्रुप द्वारा किया गया। निर्देशन पवन शर्मा ने किया। वाराणसी से आए कलाकार अमित श्रीवास्तव द्वारा गंगा अवतरण को दर्शाती नृत्य प्रस्तुति दी। धुरेंद्रदेव शर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रंजना नैब, शिवानी खन्ना व प्रिया बजाज रही। संचालन आदित्य शर्मा व कार्तिकेय चावला ने किया। इस मौके पर राकेश शर्मा, विजेश जोशी, पूनम गर्ग, करुणा प्रकाश, विरेंद्र आजम, नीना ढींगरा,दीपाली, रविद्र तेजान, दिनेश तेजान, अंजू शर्मा, कमल शर्मा आदि मौजूद रहे।