Move to Jagran APP

हजारों श्रद्धालुओं ने छका लंगर

गुरुनानक देव जी का प्रकाश उत्सव क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। शब्द-कीर्तन आयोजित हुए व शाम तक लंगर चला गुरुद्वारों पर रोशनी भी की गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 11:07 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 06:06 AM (IST)
हजारों श्रद्धालुओं ने छका लंगर
हजारों श्रद्धालुओं ने छका लंगर

सहारनपुर जेएनएन। गुरुनानक देव जी का प्रकाश उत्सव क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। शब्द कीर्तन आयोजित हुए व शाम तक लंगर चला। गुरुद्वारों पर रोशनी भी की गई। क्षेत्र में गुरुनानक जन्मोत्सव कार्यक्रम मंगलवार को सुबह ही शुरू कर दिए गए थे। क्षेत्र में कई जगह प्रभात फेरियां भी निकाली गईं। सोमवार की रात से गुरुद्वारे भी रोशनी में नहा उठे। पीठ बाजार स्थित गुरुद्वारे में सबसे पहले शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। विश्व शांति के लिए अरदास भी की गई। इसके बाद लंगर चला, लंगर में हजारों लोगों ने प्रसाद छका। रात को कई घंटे तक आतिशबाजी भी की गई। कार्यक्रम में दिलावर सिंह, सन्नी, लक्की बेदी, अरविद पाल सिंह कपूर, राजेश कुमार, नवीन पांचाल, अंकुर तायल, चंद्र मोहन सभासद, तलविद्र कौर, अमरदीप सिंह लाड्डी, मीनू, मधु, साक्षी, निर्मल, गीता, सुमन, पूजा, सरोज, सुनीता, पुष्पा, कविता आदि की भागीदारी रही। क्षेत्र के गुरु नानक पुरा, बोड़पुर, महंगी आदि स्थानों पर भी शब्द कीर्तन व लंगर का आयोजन हुआ।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.