Move to Jagran APP

पदम सिंह मंडल अध्यक्ष व देवीसिंह बने महामंत्री

मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सहारनपुर मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक का आयोजन ढोल्ला माजरा में किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 06:22 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 06:22 PM (IST)
पदम सिंह मंडल अध्यक्ष व देवीसिंह बने महामंत्री

सहारनपुर, जेएनएन। मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सहारनपुर मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक का आयोजन ढोल्ला माजरा में किया गया। शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष डा.अशोक मलिक व बीइओ डा. प्रभात कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक मलिक ने सहारनपुर मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए मंडल के अध्यक्ष पदम सिंह खटाना, नकुड़ ब्लाक के अध्यक्ष जनक सिंह, शामली जिले के ऊन ब्लाक के देवी सिंह को मंडल महामंत्री, ललित धीमान को ब्लाक नकुड़ के महामंत्री व नुकड़ ब्लाक के महामंत्री आदेश कुमार बनाकर उनको नियुक्ति पत्र दिए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बधाई दी। बीइओ डा. प्रभात कुमार ने नये पदाधिकारियों को बधाई देते हुए निजी स्कूलों की समस्याओं को दूर करने की बात कही। इस अवसर पर काफी अध्यापक रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.