विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यमुना नदी में अवैध खनन रोकने को प्रशासन ने की पीएसी तैनात

By JagranEdited By:
Published: Mon, 15 Jun 2020 10:26 PM (GMT+05:30)

यमुना नदी को अवैध खनन से बचाने के लिए अब प्रशासन ने बरथा जोन में पीएसी तैनात कर दी है। ...और पढ़ें

यमुना नदी में अवैध खनन रोकने को प्रशासन ने की पीएसी तैनात
यमुना नदी में अवैध खनन रोकने को प्रशासन ने की पीएसी तैनात

सहारनपुर, जेएनएन। यमुना नदी को अवैध खनन से बचाने के लिए अब प्रशासन ने बरथा जोन में पीएसी तैनात कर दी है। शनिवार को डीएम अखिलेश सिंह ने यमुना नदी में अवैध खनन के हालात देखने के बाद यह निर्णय लिया गया था।

गौरतलब है कि यमुना नदी में रात दिन अवैध खनन चल रहा था। एसडीएम स्तर से इसे रोकने की कवायद की गई, लेकिन हरियाणा से आने वाले खनन माफिया अपनी जेसीबी आदि मशीनों से अवैध खनन करते रहे। शिकायत मिलने पर डीएम ने शनिवार को यमुना नदी के बरथा व नुनियारी जोन का दौरा किया। उन्होंने खनन के चलते यमुना नदी में हुए गहरे गड्ढे देख जिला खनन अधिकारी को इसकी जांच के निर्देश दिए थे। एसडीएम दीप्ति देव यादव ने बताया कि सोमवार को एक प्लाटून पीएसी बरथा जोन में तैनात की गई है। अवैध खनन रोकने के लिए यमुना नदी में इससे पहले भी पीएसी की तैनाती हो चुकी है।