विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गन्ने से भरा ओवर लोड ट्रक बिजली के तारों में उलझा

By JagranEdited By:
Published: Wed, 17 Nov 2021 06:30 PM (IST)

पुलिस एवं परिवहन विभाग की अनदेखी के चल रहे गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक के बस स्टैंड के ऊपर से ...और पढ़ें

गन्ने से भरा ओवर लोड ट्रक बिजली के तारों में उलझा
गन्ने से भरा ओवर लोड ट्रक बिजली के तारों में उलझा

सहारनपुर, जेएनएन। पुलिस एवं परिवहन विभाग की अनदेखी के चल रहे गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक के बस स्टैंड के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में उलझ जाने से जोरदार धमाका हुआ। गनीमत रही कि तार टूट कर किसी के ऊपर नहीं गिरा वरना बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।

बुधवार को शेरमऊ चीनी मिल का गन्ने से भरा ओवरलोड दस टायरा ट्रक इतनी अधिक ऊंचाई तक भरा था कि बस स्टैंड चौराहे से मेन बाजार में जा रही लाइन के तारों में उलझ गया, जिससे हाई वोल्टेज तारों के आपस में टकराने से जोरदार धमाका हुआ। इस दौरान बस स्टैंड से गुजर रहे राहगीर इधर उधर दौड़ पड़े। मगर गनीमत रही कि ट्रक चालक ने स्थिति को भांपते ही ट्रक रोक लिया जिससे तार टूटकर नीचे नहीं गिरे अन्यथा बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।

गौरतलब रहे कि चीनी मिलों के गन्ना ढो रहे भारी वाहन निर्धारित वजन से कही अधिक गन्ना भर कर ले जाते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है। अनियंत्रित ट्रक ने 12 वर्षीय छात्रा को कुचला, पैर टूटे

जंधेड़ी: क्षेत्र के गांव ठसका निवासी 12 वर्षीय छात्रा साइकिल पर देवबंद मार्ग के रास्ते अपने गांव लौट रही थी। इसी बीच चीनी मिल के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आई छात्रा गंभीर रुप ये घायल हो गयी है। स्थानीय चिकित्सकों ने छात्रा को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

ठसका गांव निवासी प्रमोद की 12 वर्षीय पुत्री चीनी मिल परिसर में स्थित स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा है। दोपहर दो बजे से पूर्व स्कूल की छुट्टंी होने के पश्चात छात्रा विशाखा अपनी साइकिल पर सवार होकर गांव जा रही थी। स्कूल से निकल कर जैसे ही वह देवबंद मार्ग पर पहुंची तभी देवबंद की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बालिका को टक्कर मार कर घायल कर दिया। राहगीरों ने घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बालिका को टक्कर मारने के बाद चालक ने ट्रक को भगाने का प्रयास किया, परंतु ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फंस गया। राहगीरों ने भागने का प्रयास कर रहे चालक पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। बताया गया है कि टक्कर में छात्रा के पैरों की दोनो हड्डियां टूट गयी है।