Move to Jagran APP

फोरलेन बनेगा सब्जी मंडी व चतरा पुल, टू-लेन होगा दाल मंडी पुल

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सहारनपुर की तस्वीर बदलने का कार्य शुरू हो गया है। स्मार्ट सिटी के तहत बनाए जाने वाले तीनों पुल दाल मंडी पुल सब्जी मंडी पुल व चतरा पुल के निर्माण पर करीब 5.90 करोड़ की लागत आएगी। महानगर में सब्जी मंडी व चतरा पुल फोरलेन बनऐंगे। इनका निर्माण पूरा करने में करीब तीन माह का समय लगेगा। पुल जोगियान का भी चौड़ीकरण किया जायेगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 07:03 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 07:03 PM (IST)
फोरलेन बनेगा सब्जी मंडी व चतरा पुल, टू-लेन होगा दाल मंडी पुल
फोरलेन बनेगा सब्जी मंडी व चतरा पुल, टू-लेन होगा दाल मंडी पुल

सहारनपुर जेएनएन। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सहारनपुर की तस्वीर बदलने का कार्य शुरू हो गया है। स्मार्ट सिटी के तहत बनाए जाने वाले तीनों पुल दाल मंडी पुल, सब्जी मंडी पुल व चतरा पुल के निर्माण पर करीब 5.90 करोड़ की लागत आएगी। महानगर में सब्जी मंडी व चतरा पुल फोरलेन बनऐंगे। इनका निर्माण पूरा करने में करीब तीन माह का समय लगेगा। पुल जोगियान का भी चौड़ीकरण किया जायेगा।

loksabha election banner

महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत घनी आबादी के बीच स्थित पुल दाल मंडी, सब्जी मंडी व चतरा पुल के चौड़ीकरण के निर्माण कार्य की शुरुआत सोमवार को स्मार्ट सिटी चेयरमैन व कमिश्नर संजय कुमार तथा नगरायुक्त व स्मार्ट सिटी के सीईओ ज्ञानेंद्र सिंह ने पुल पर नारियल फोड़कर तथा सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक जसवंत सिंह स्याना ने पुल पर हथौड़ी मारकर की। इससे पूर्व कमिश्नर संजय कुमार ने तीनों पुलों के संबंध में जानकारी ली। परियोजना प्रबंधक स्याना ने बताया कि टू-लेन के लिए दालमंडी पुल पर करीब 141.89 लाख व्यय होंगे। सब्जी मंडी व चतरा पुल फोरलेन बनेंगे, इनकी लंबाई करीब 15 मीटर और चौड़ाई 30 मीटर रहेगी। स्याना ने बताया कि चतरा पुल व सब्जी मंडी पुल पर 7.5- 7.5 मीटर चौड़ाई की दो लेन होंगी। इनके दोनों ओर फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। पुलों के निकट लगे बिजली के पोल तथा ट्रांसफार्मर हटाए जाएंगे। दाल मंडी पुल की चौड़ाई दो लेन यानि 7.5 मीटर रहेगी और उसके साथ फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। उन्होंने कमिश्नर संजय कुमार को बताया कि फोरलेन पुलों पर 447.38 लाख खर्च होंगे। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक स्याना ने बताया कि पुलों का निर्माण पूरा करने में करीब तीन माह का समय लगेगा। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि इन पुलों का निर्माण जल्द से जल्द शुरु कर पूरा किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि चतरा पुल पर यदि संभव हो तो एक साइड का पुल चालू रखा जाए। कमिश्नर ने बताया कि एबीडी एरिया में जितनी भी सड़कें, पुल, पार्क, ड्रेनेज सिस्टम आदि सभी को दुरुस्त कराया जा रहा है। पुल जोगियान का भी चौड़ीकरण किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.