Move to Jagran APP

मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

गंगोह कस्बे में शनिवार को स्कूल-कालेजों में दुर्गा पूजा व दशहरा उत्सव मनाया गया है। इस अवसर पर कई प्रतियोगिताएं भी कराई गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 10:49 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 10:49 PM (IST)
मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन
मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह कस्बे में शनिवार को स्कूल-कालेजों में दुर्गा पूजा व दशहरा उत्सव मनाया गया है। इस अवसर पर कई प्रतियोगिताएं भी कराई गई।

loksabha election banner

पूरन मल रामलाल डिग्री कालेज में छात्र-छात्राओं ने दशहरा उत्सव आयोजित हुआ, जहां मेहंदी प्रतियोगिता हुई, जिसमें कालेज से 20 छात्राओं ने भागीदारी की। बीए की छात्रा रजिया, सबिया, कोमल, दीक्षा, ताजियान ने सुंदर मेहंदी लगाकर पुरस्कार प्राप्त किए। प्राचार्य डा. पवन कुमार बंसल ने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन नीतिका रानी ने किया। निर्णायकों में प्राचार्य डा. पीके बंसल, बबीता राणा, समरीन, संजू बाला ने संभाला।

उधर, रामबाग सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यक्रम हुए, जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा, मंजू रानी, नरेंद्र कुमार ने दीप जलाकर किया। नरेंद्र कुमार ने योग के विषय में जानकारी दी। मां दुर्गा की पूजा करने के बाद भगवान राम के बारे में भी छात्र-छात्राओं व मुख्य वक्ता मंजू रानी ने जानकारी दी। संचालन खुशी सैनी ने किया। नामदेव पब्लिक स्कूल, प्रकाश जूनियर हाई स्कूल में भी पर्व मनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.