एक दिसंबर से थमने लगेंगे लंबी दूरी की 22 से अधिक ट्रेनों के पहिए, ऐसी प्रमुख गाड़ियों की लिस्ट
उत्तर रेलवे ने 1 दिसंबर से ठंड और घने कोहरे के कारण 22 से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनों को ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
घने कोहरे के कारण तीन माह तक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
यात्रा से पहले जानकारी करने की यात्रियों को सलाह।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। रेलवे द्वारा ठंड के दौरान घने कोहरे व धुंध के कारण एक दिसम्बर से विभिन्न मार्गों की लंबी दूरी की 22 से अधिक रेलगाड़ियों के पहिए थामने की घोषणा कर दी है।
एक दिसंबर से करीब तीन माह तक उत्तर रेलवे की ये रेलगाड़ियां कैंसिल रहेंगी, जबकि कुछ रेलगाड़ियों को अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन तक संचालित किया जाएगा। कैंसिल ट्रेनों में अधिकतर साप्ताहिक ट्रेनें भी शामिल है।
यात्रियों को सफर की योजना बनाने से पहले संबंधित रेलगाड़ी की स्थिति एवं नवीनतम जानकारी आधिकारिक ऐप रेलवन, आधिकारिक वेबसाइट अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 से प्राप्त करने की सलाह दी गई है।
कैंसिल रखी जाने वाली ट्रेनें
- ट्रेन संख्या 12207 काठगोदाम–जम्मूतवी 8 दिसम्बर से 2 मार्च 2027 तक कैंसिल रहेगी।
- 12208 जम्मूतवी–काठगोदाम 6 दिसम्बर से 28 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी।
- 14605 योग नगरी ऋषिकेश–जम्मूतवी 7 दिसम्बर से एक मार्च 2027 तक कैंसिल रहेगी।
- 14606 जम्मूतवी–योग नगरी ऋषिकेश 6 दिसम्बर से 28 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी।
- 14542 अमृतसर–चंडीगढ़ 2 दिसम्बर से एक मार्च 2027 तक कैंसिल रहेगी।
- 14541 चंडीगढ़–अमृतसर एक दिसम्बर से 28 फरवरी 2027 तक प्रतिदिन रद्द रहेगी।
- 14504 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा–कालका दो दिसम्बर से 27 फरवरी 2027 तक कैंसिल रहेगी।
- 14503 कालका–श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा एक दिसम्बर से 26 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी।
- 14505 अमृतसर–नंगल डैम एक दिसम्बर से 28 फरवरी 2027 तक कैंसिल रहेगी।
- 14506 नंगल डैम–अमृतसर एक दिसम्बर से 28 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी।
- 14523 बरौनी–अम्बाला छावनी 3 दिसम्बर से एक मार्च 2027 तक कैंसिल रहेगी।
- 14524 अम्बाला छावनी–बरौनी एक दिसम्बर से 27 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी।
- 14630 फिरोजपुर–चंडीगढ़ एक दिसम्बर से 28 फरवरी 2027 तक कैंसिल रहेगी।
- 14629 चंडीगढ़–फिरोजपुर दो दिसम्बर से एक मार्च 2027 तक रद्द रहेगी।
- 14615 लालकुआं–अमृतसर 5 दिसम्बर से 27 फरवरी 2027 तक कैंसिल रहेगी।
- 14616 अमृतसर–लालकुआं 5 दिसम्बर से 27 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी।
- 14617 पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर 3 दिसम्बर से 2 मार्च 2027 तक कैंसिल रहेगी।
- 14618 अमृतसर–पूर्णिया कोर्ट एक दिसम्बर से 28 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी।
- 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 4 दिसंबर से 26 फरवरी. 2027 तक कैंसिल रहेगी।
- 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 6 दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी।
- 11905 आगरा फोर्ट–होशियारपुर दो दिसम्बर से 26 फरवरी 2027 तक कैंसिल रहेगी।
- 11906 होशियारपुर-आगरा फोर्ट 3 दिसम्बर से 27 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी।
अम्बाला छावनी तक चलेंगी कुछ ट्रेनें
- ट्रेन संख्या 14681 नई दिल्ली–जालंधर सुपर फास्ट एक दिसम्बर से 28 फरवरी 2027 तक अम्बाला छावनी तक चलेगी।
- 14682 जालंधर सिटी–नई दिल्ली सुपर फास्ट 2 दिसम्बर से एक मार्च 2027 तक अम्बाला छावनी से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। यह ट्रेन अंबाला जालंधर के बीच कैंसिल रहेगी।
इन्होंने कहा
यात्री अपने सफर की योजना बनाने से पहले संबंधित रेलगाड़ी की स्थिति एवं नवीनतम जानकारी रेलवे की आधिकारिक ऐप रेलवन, आधिकारिक वेबसाइट अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 से प्राप्त कर लें ताकि दिक्कतों सामना ना करना पड़े।-यशनजीत सिंह, सीनियर डीसीएम अंबाला।