Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सहारनपुर : किसी भी शहर के विकास में वहां के हाईवे और रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका ह

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 10:36 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 10:36 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सहारनपुर : किसी भी शहर के विकास में वहां के हाईवे और रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका है। सहारनपुर-दिल्ली रेल लाइन को डबल करने का काम चल रहा है और दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के शिलान्यास के लिए खुद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 सितंबर को यहां आ रहे हैं। 1505 करोड़ की लागत से बनने वाला फोरलेन हाईवे 18 माह की समयसीमा में बनकर तैयार होगा।

loksabha election banner

भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा व पार्टी के सभी विधायक शनिवार को कोर्ट रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के निर्माण का काम वर्ष 2010 में शुरू हुआ था। मगर पिछली सरकारों की लापरवाही और ठेकेदारों की गबन नीति के कारण सहारनपुर वासियों को दिल्ली जाने के लिए नये-नये रास्ते खोजने पड़े थे। कहा कि केंद्र में भजपा की सरकार बनते ही उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर दिल्ली-सहारनपुर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कराने की मांग की थी। मगर इस परियोजना में गबन होने के कारण यह प्रदेश की पिछली सरकार में यह संभव नहीं हो सका था।

सांसद ने कहा कि जैसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो उन्होंने अपने भाजपा विधायकों के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर प्रदेश से एनओसी भिजवाने का काम किया। इस सड़क का निर्माण सरकार के पैसे से कराया जाएगा। इसके बाद इस सड़क को एनएच 709 बी घोषित किया गया। कहा कि 124 किलोमीटर लंबा यह हाइवे बागपत से शामली व सहारनपुर तक बनेगा। शिलान्यास के लिए 11 सितंबर को दो बजे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी यहां आएंगे। सरकार द्वारा खर्च किए जाने के कारण इस पर टोल भी बहुत कम समय के लिए ही लगाया जाएगा। हाइवे के निर्माण से सहारनपुर के विकास को नई गति मिलेगी। वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, महापौर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम, प्रदीप चौधरी, कुंवर बृजेश ¨सह, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, महावीर ¨सह राणा, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, डीसीबी चेयरमैन राजपाल ¨सह जुड्डा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.