समझौता पूरा नहीं करने पर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन
सहारनपुर: अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने नगर निगम अधिकारियों पर हड़ताल के दौरान किए
सहारनपुर: अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने नगर निगम अधिकारियों पर हड़ताल के दौरान किए गए समझौता का पालन नहीं करने के विरोध में बुधवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए हड़ताल के दौरान हुई समझौता वार्ता में नगर आयुक्त व नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कोई ठेका सफाईकर्मी नहीं हटाये जाने, ठेका कर्मियों को प्रतिदिन 306 रुपये मानदेय देने, ईपीएफ व ईएसआई ठेकेदार द्वारा नहीं काटे जाने आदि मांगों पर सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि 21 दिन गुजर जाने के बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है जो कि निगम द्वारा सफाई कर्मचारियों का शोषण है। उन्होंने कहा यदि समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन सड़कों पर होगा। राजकमल, लक्ष्मण ¨सह, सतीश, सोमपाल, गौरव, सुनील, विनोद चौधरी आदि मौजूद रहे।
मेयर से मिला प्रतिनिधिमंडल
सफाई कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल बृजमोहन सूद के नेतृत्व में मेयर संजीव वालिया से मिला तथा संविदा तथा ठेका सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग की।