Move to Jagran APP

नेकीराम गर्ग ने व्यापारियों की लड़ाई को मजबूती से लड़ा था: राणा

सड़क दूधली में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने व्यापार मंडल के संस्थापक स्व. नेकी राम गर्ग को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि मनाई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 11:15 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 11:15 PM (IST)
नेकीराम गर्ग ने व्यापारियों की लड़ाई को मजबूती से लड़ा था: राणा
नेकीराम गर्ग ने व्यापारियों की लड़ाई को मजबूती से लड़ा था: राणा

सहारनपुर, जेएनएन। सड़क दूधली में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने व्यापार मंडल के संस्थापक स्व. नेकी राम गर्ग को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि मनाई। व्यापारियों ने नेकीराम गर्ग को व्यापारी हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ने वाला बताया।

loksabha election banner

महानगर स्थित मोरगंज कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने नेकीराम गर्ग के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र भूषण गुप्ता, जिलाध्यक्ष जयबीर राणा व महानगर अध्यक्ष मुकुल मनोहर गोयल ने संयुक्त रुप से कहा कि स्व. नेकी राम गर्ग विशाल हृदय वाले थे। सड़क हादसे में नेकीराम जी के आकस्मिक निधन से व्यापारियों को गहरा आघात लगा था। कार्यक्रम में जिला प्रभारी अरुण गुप्ता, महामंत्री डा. आदित्य राठी, अजय शर्मा, उपाध्यक्ष संदीप सैनी, अमित मदान, अमित ढींगरा, जोली प्रजापति, दिव्यलोक त्यागी, सुशील कांबोज, मंत्री कमर आलम आदि ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

भूजल को बर्बाद नहीं करने की ली शपथ

नानौता: विश्व जल दिवस के अवसर पर नगर के राजकीय महाविद्यालय में प्राध्यापकों द्वारा छात्र-छात्राओं को भूजल बर्बाद नहीं करने की शपथ दिलाई गई है। गुरुवार को नगर के राजकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर प्रमोद चौहान, डा.राजेश कुमार तथा डा. इंदु द्वारा विश्व जल दिवस पर जल शक्ति अभियान की थीम कैच द रेन के साथ की गई। प्राचार्य डा. प्रविद्र कुमार ने अपने छात्र-छात्राओं से भूजल को अनावश्यक बर्बाद नहीं करने की अपील की। छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्राकृतिक जल स्त्रोत जैसे नदियों तथा भूमिगत जल के स्तर के सूखने को प्राकृतिक आपदा बताया। कहा कि इस स्थिति से निपटने के लिए हमें सदैव तैयार रहना होगा। कार्यक्रम के दौरान डा. गरिमा चौधरी, डा. अजय कुमार बिद, डा. योगेंद्र कुमार, डा. राजेश कुमार, डा. प्रदीप कुमार, कुलदीप सिंह, रीना राय आर्य, विवेक, गोविदा तथा ओमपाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.