Move to Jagran APP

जरूरतमंद लोगों की सहायता करना नैतिक दायित्व : बृजेश सिंह

भारत विकास परिषदशाश्वत शाखा देवबंद द्वारा जरूरतमंद लोगों को कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए लिहाफ वितरित किए गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Dec 2019 10:29 PM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 10:29 PM (IST)
जरूरतमंद लोगों की सहायता करना नैतिक दायित्व : बृजेश सिंह
जरूरतमंद लोगों की सहायता करना नैतिक दायित्व : बृजेश सिंह

सहारनपुर जेएनएन। भारत विकास परिषद शाश्वत शाखा देवबंद द्वारा जरूरतमंद लोगों को कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए लिहाफ वितरित किए गए। सोमवार को श्री पंचायती ठाकुरद्वारा में हुए लिहाफ वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक बृजेश सिंह ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया, जबकि माल्यार्पण भाजपा नेता दीपकराज सिघल और विनोद प्रकाश गुप्ता ने किया। इस दौरान विधायक बृजेश सिंह ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना सभी को नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। सामाजिक संस्थाओं और आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्तियों को ऐसे लोगों की मदद के लिए बढ़चढ़ कर सहयोग करना चाहिए। दीपकराज सिघल और विनोद प्रकाश गुप्ता ने इस तरह के आयोजन के लिए परिषद परिवार की सराहना की। पूर्व भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा, नीरज कंसल, राजकुमार जाटव ने भी विचार रखें। संचालन संगठन सचिव अरुण गुप्ता ने किया। शाखा अध्यक्ष देवीदयाल शर्मा एड. ने सभी का आभार जताया। राजन छाबड़ा, रूपेश सैनी, विकास पुंडीर, गौरव अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सचिन तायल, राकेश सिघल, अभिषेक त्यागी, विनय कुच्छल मौजूद रहे। मोईन सिद्दीकी

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.