Move to Jagran APP

स्वदेशी अपनाकर चीन को टक्कर दे रहे भारतवासी: कश्मीरी लाल

देवबंद में स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में रणखंडी रोड स्थित एक सभागार में हुए कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कश्मीरी लाल ने कहा कि स्वदेशी से ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण होगा।

By JagranEdited By: Tue, 23 Mar 2021 07:43 PM (IST)
स्वदेशी अपनाकर चीन को टक्कर दे रहे भारतवासी: कश्मीरी लाल
स्वदेशी अपनाकर चीन को टक्कर दे रहे भारतवासी: कश्मीरी लाल

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में रणखंडी रोड स्थित एक सभागार में हुए कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कश्मीरी लाल ने कहा कि स्वदेशी से ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण होगा। इसलिए हम अपने देश का सामान इस्तेमाल करें और विदेशों पर निर्भर न रहे।

कहा कि स्वदेशी अपनाने से भारत का विश्व में बोलबाला होगा और फिर से हिदुस्तान सोने की चिड़िया बनेगा। आज हम स्वदेशी सामान अपनाकर चीन को भी टक्कर दे रहे है। देश के सामान की गुणवत्ता बने और संस्कृति का प्रचार हो। इसी उद्देश्य को लेकर स्वदेशी जागरण मंच कार्य कर रहा है। विधायक बृजेश सिंह ने भी स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया। अनिल गुहारी, पं. अजय कुमार शर्मा, सतीश कुमार आदि ने भी विचार रखें। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अजय शर्मा को जिला प्रचार प्रमुख व संजीव धीमान को जिला सहसंयोजक बनाया गया। संयोजक मानवेंद्र सिंह ने सभी का आभार जताया। भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, ठा. अनिल सिंह, ठा. योगेंद्र सिंह, संदीप शर्मा, अभिषेक त्यागी, अरुण गुप्ता, कांता त्यागी, अंकित राणा, राहुल वाल्मीकि मौजूद रहे।

शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा: नवीन त्यागी

देवबंद: त्यागी सभा के तत्वावधान में बीआर ग‌र्ल्स डिग्री कालेज में हुए कार्यक्रम में मंगलवार को मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम में समाजसेवी उद्योगपति नवीन त्यागी ने कहा कि शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में हमें बच्चों को उच्च शिक्षित बनाना चाहिए।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी और सेवानिवृत एडीजे ओंकार त्यागी ने कहा कि समाज के लोगों को राजनीति में भी भागीदारी करनी चाहिए। सुनील त्यागी, अजय त्यागी, ऋतिका त्यागी ने समाज के लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया। इस दौरान इंटर में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली मानवी त्यागी और हाईस्कूल में कनिष्का त्यागी समेत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 80 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन अमरीश त्यागी व विनय त्यागी ने किया। जर्नादन दास त्यागी एड., मंत्री पंकज त्यागी, नरेंद्र त्यागी, माणिक त्यागी, सियाराम त्यागी, जसबीर त्यागी, विपिन त्यागी, अरुण त्यागी, प्रमोद त्यागी, दीपक त्यागी, ब्रजभूषण त्यागी, अभिषेक त्यागी, आदेश त्यागी, अनुज त्यागी, मनोज त्यागी व सुनील त्यागी आदि मौजूद रहे।