नवरात्र के दूसरे दिन भी रही मंदिरों में भीड़
नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां ब्रह्माचारिणी की उपासना की गई। मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर मन्नतें मांगी।
देवबंद (सहारनपुर) : नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां ब्रह्माचारिणी की उपासना की गई। मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर मन्नतें मांगी।
रविवार को नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का सुबह से ही सिद्धपीठ श्री मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर प्रांगण में तांता लगना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख शांति की कामना की। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पं सतेंद्र शर्मा व पं. देवीशरण शर्मा ने कहा कि ब्रह्मचारिणी हिमालय की पुत्री थी जिन्होंने भगवान शंकर को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तप किया था। इसी के चलते उन्हें तपश्चारिणी भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि अवस्थित मन वाला योगी मां की कृपा और भक्ति प्राप्त करता है।