यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भगवे वस्त्र धारण कर भिक्षा मांगने वाली मुस्लिम महिला गिरफ्तार
रामपुर मनिहारान में भगवा वस्त्र धारण कर भिक्षा मांगने वाली एक गैर संप्रदाय की महिला को घेरकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया पुलिस को सौंप दिया।

सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान में भगवा वस्त्र धारण कर भिक्षा मांगने वाली एक गैर संप्रदाय की महिला को घेरकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया पुलिस को सौंप दिया।
गुरुवार को एक महिला भगवे वस्त्र धारण कर सिर पर लाल चुन्नी बांधे हाथ में एक पीतल का कमंडल लिए हुए गुर्जर चौपाल के पास घरों के दरवाजों पर जाकर भिक्षा मांग रही थी। इसी दौरान यहां से गुजर रहे एक दो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को शक हुआ कि उक्त महिला बोलने से हिदू नहीं लग रही। उन्होंने भगवा वस्त्र धारण करने वाली महिला से पूछताछ की तो वह बगले झांकने लगी कार्यकर्ताओं के कहने पर कि तुम गायत्री मंत्र का जाप करके सुनाओ तो उसने इंकार कर दिया। किसी भी मंत्र के उच्चारण करने से मना कर देने पर बजरंग दल कार्यकर्तओं की और गहरा शक हो गया। उन्होंने उस महिला से आधार कार्ड मांगा, जिस पर पम्मी पत्नी मतलूब गढ़वा की माजरी, डेहा बस्ती यमुनानगर जगाधरी लिखा हुआ था। यह देखकर काफी लोग एकत्र हो गए और पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस उक्त महिला को थाने ले आई उधर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने महिला से कमंडल, गले में पड़ी माला आदि लेकर चेताया कि आज के बाद फिर से इन भगवा वस्त्रों को धारण कर भिक्षा मांगते दिखाई दी तो सख्त कार्रवाई कराएंगे। इसके बाद पुलिस ने महिला को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस बारे में बजरंग दल के नगर संयोजक दिग्विजय शर्मा ने कहा ऐसे कई भिक्षा मांगने वालों की सूचना मिली है कि जो भगवा वस्त्र धारण कर भिक्षा मांगते हैं। ऐसे लोगों को भी पकड़ कर बेनकाब किया जाएगा। इस दौरान नगर अध्यक्ष बृजेश सक्सेना, संयोजक दिग्विजय शर्मा, मंत्री हिमांशु धीमान पंकज सैनी विनीत चौधरी संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।ॅ
