Move to Jagran APP

सहारनपुर पहुंचे सांसद वरुण गांधी, कार्यकर्ताओं से मिले

सुल्तानपुर से भाजपा सांसद वरुण गांधी का सहारनपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने इसे अपना पर्सनल कार्यक्रम बताते हुए मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 10:38 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 10:38 PM (IST)
सहारनपुर पहुंचे सांसद वरुण गांधी, कार्यकर्ताओं से मिले
सहारनपुर पहुंचे सांसद वरुण गांधी, कार्यकर्ताओं से मिले

सहारनपुर जेएनएन। पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी का रविवार को सहारनपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मीडियाकर्मियों ने जब उनसे बातचीत करने का प्रयास किया तो उन्होंने यह कहते हुए इन्कार कर दिया कि यह उनका व्यक्तिगत कार्यक्रम है।

loksabha election banner

भाजपा सांसद वरुण गांधी रविवार को बेहट क्षेत्र के तीवड़ा गांव में नवीन त्यागी की माता नैनावती त्यागी की शोक सभा में शामिल होने आए थे। इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के नेतृत्व में देहरादून रोड स्थित राकेश केमिकल चौकी के पास उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह राघव लखनपाल शर्मा के साथ तीवड़ा गांव पहुंचे। वहां से दोपहर को वह राघव लखनपाल शर्मा के दिल्ली रोड स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उनका राघव के छोटे भाई राहुल लखनपाल शर्मा ने स्वागत किया। यहां पर उनसे भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष किशोर चौधरी, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य भूपेंद्र शर्मा, महानगर महामंत्री किशोर शर्मा, सहारनपुर देहात प्रभारी उमेश शर्मा, किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सुधीर पंवार, आनंद भाटिया, अमित त्यागी आदि कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की और पार्टी के संबंध में बातचीत की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.