खनिज से लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी, चालक फरार
बेहट (सहारनपुर) : थाना मिर्जापुर पुलिस ने यमुना नदी में एक स्थान पर छापा मारकर अवैध खनन होत
बेहट (सहारनपुर) : थाना मिर्जापुर पुलिस ने यमुना नदी में एक स्थान पर छापा मारकर अवैध खनन होते पकड़ा। पुलिस को देखकर चालक तीन ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने ट्रैक्टर के नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
गौरतलब है कि यमुना नदी में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शाम होते ही दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रालियां व डंपर यमुना में खनन करने के लिये उतर आते हैं। यही नहीं यूपी में खनन के परिवहन पर रोक के बावजूद धड़ल्ले से खनिज ढोया जा रहा है। रात में अवैध खनन की सूचना पर थाना मिर्जापुर पुलिस ने यमुना नदी के गांव कंडाईवाला घाट पर छापा मारा तो वहां खनन होता मिला। माफिया कई ट्रैक्टर-ट्रालियों में खनन लादकर हरियाणा की ओर ले जा रहे थे। पुलिस को देखकर चालक तीन ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर छोड़कर फरार हो गये। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि तीनों ट्रैक्टर-ट्रालियों को कब्जे में लेते हुये ट्रैक्टर नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। नंबरों के आधार पर ट्रैक्टर मालिकों व चालकों की पहचान की जा रही है।